मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 28.7 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ में रथोत्सव की पूर्व संध्या पर गूंजा “नरसी जी का भात”, भक्ति रस में सराबोर हुए श्रद्धालु

July 16, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी के भव्य रथोत्सव से पूर्व संध्या पर शहर के एक मैरिज लॉन में सोहम गीता मंदिर ट्रस्ट, रामबाड़ा के तत्वावधान में आयोजित “नरसी जी का भात” प्रसंग का संगीतमय एवं भक्तिमय आयोजन श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम बन गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर कथा और भजनों का रसास्वादन किया।
नई दिल्ली से पधारे ब्रजभाव वरुण तोमर ने अपनी मधुर रागसेवा से पूरे पंडाल को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। उनके सहयोगी सुशील तोमर एवं संगीत मंडली के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। “भर दो श्याम हमारी टूटी नाव”, “सांवलिया सेठ बनकर आए” और “नानी बाई को मायरो” जैसे लोकप्रिय भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे।कथा वाचन के दौरान वरुण तोमर ने भक्त नरसी की अटूट भक्ति, उनकी लाचारी और भगवान श्रीकृष्ण की कृपा का अत्यंत मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने बताया कि जब भक्त नरसी अपनी पुत्री के भात की व्यवस्था करने में असमर्थ हुए, तब भगवान श्रीकृष्ण स्वयं सांवलिया सेठ का रूप धारण कर पहुंचे और ऐसा दिव्य एवं समृद्ध भात भरवाया कि पूरा संसार उनकी महिमा देखकर आश्चर्यचकित रह गया। उन्होंने कहा कि भगवान अपने सच्चे भक्तों की हर परिस्थिति में रक्षा करते हैं और उनकी लाज अवश्य रखते हैं।
कथावाचक ने कहा कि भगवान जगन्नाथ स्वयं श्रीकृष्ण का ही दिव्य स्वरूप हैं। रथयात्रा से पूर्व उनके इस स्वरूप का स्मरण करने से श्रद्धालुओं के मन में विश्वास, भक्ति और आस्था दृढ़ होती है तथा जीवन के कष्टों का भी निवारण होता है।कार्यक्रम में भगवान जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष शरद रस्तोगी, उपाध्यक्ष राकेश ढींगरा, मंत्री संजय रस्तोगी, सहमंत्री सुनील सक्सेना, संयोजक सुरेंद्र कुमार कश्यप, प्रबंधक मनोज रस्तोगी, सह प्रबंधक अमित रस्तोगी, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार गुप्ता सहित विरल रस्तोगी, असीम रस्तोगी, अजीत कुमार वैश्य, अक्षत अग्रवाल, अमित वैश्य, अमित प्रकाश वैश्य, अर्जुन गुप्ता, राजेश रस्तोगी, दीपांक रस्तोगी, दीपक रस्तोगी, कपिल रस्तोगी, हरी प्रिया ज्वेलर्स, जीतू गुप्ता, लालता प्रसाद साहू, नितिन माहेश्वरी, नितिन रस्तोगी, पंकज वैश्य, राजीव रस्तोगी, राकेश सक्सेना, सुनीत सक्सेना, सूर्य प्रकाश वैश्य, विवेक रस्तोगी, सचिन रस्तोगी सहित अनेक श्रद्धालुओं ने आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।इस अवसर पर संकट मोचन महिला मंडल, श्री श्री गौर निताई संकीर्तन ट्रस्ट, श्री महावीर सेवा दल, प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, श्रृंगार सेवा प्रयाग क्रिएशन, श्री सनातन युवा इकाई, श्री श्री मां दुर्गा पूजा महोत्सव युवा कमेटी, श्री सनातन धर्म सभा एवं श्री रघुनाथ मंदिर (पंजाबी मंदिर) सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं का भी विशेष योगदान रहा।कार्यक्रम के अंत में भगवान जगन्नाथ सेवा समिति के पदाधिकारियों ने समस्त श्रद्धालुओं से आगामी रथोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी के दिव्य दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights