मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 28.7 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बिजली व्यवस्था व बढ़े लोड के विरोध में सपा यूथ ब्रिगेड का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

July 16, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। प्रदेश की बिजली व्यवस्था, अघोषित कटौती और बिना उपभोक्ताओं की सहमति विद्युत भार (लोड) बढ़ाए जाने के विरोध में समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष एजाज अहमद और गौरव यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि भाजपा सरकार ने प्रदेशवासियों को 24 घंटे निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली देने का वादा किया था, लेकिन शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार अघोषित कटौती, लो वोल्टेज, बार-बार ट्रिपिंग, जर्जर बिजली लाइनें और खराब ट्रांसफार्मरों के कारण आम जनता, किसान, व्यापारी और विद्यार्थी परेशान हैं।कार्यकर्ताओं ने हाल ही में लाखों उपभोक्ताओं का विद्युत भार बिना स्पष्ट सहमति बढ़ाए जाने के मामले पर भी आपत्ति जताई। उनका कहना था कि इससे भविष्य में उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बिजली बिल का बोझ पड़ेगा। ज्ञापन में बिना सहमति बढ़ाए गए लोड को निरस्त करने, निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, जर्जर विद्युत व्यवस्था के आधुनिकीकरण, अतिरिक्त बिलों की निष्पक्ष जांच, भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई तथा उपभोक्ता परिषद व जनप्रतिनिधियों से संवाद कर पारदर्शी बिजली नीति लागू करने की मांग की गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि मांगें पूरी न होने पर प्रदेशव्यापी लोकतांत्रिक आंदोलन चलाया जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights