बरेली। राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल बरेली का एक शिष्ट मंडल व्यापारी नेता जितेंद्र रस्तोगी के नेतृत्व में जीएसटी एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन से मिला, जिसमें जिला अध्यक्ष राजकुमार राजपूत ने व्यापारी समस्याओं से अवगत कराया जिसमें व्यापारियों को बे वजह नोटिस दिए जा रहे, महानगर अध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा ने मुलाकात करते हुए कहा सरकार और व्यापारियों के बीच अच्छा तालमेल बने बेहतर है जीएसटी विभाग जिस तरह रेजिस्ट्रेशन करने को बाजार बाजार कैंप करते हैं यदि उसी प्रकार जीएसटी देने वाले व्यापारियों को दुकान पर जाकर सम्मानित भी करे तो एक अच्छी पहल होगी, जिला महामंत्री अनिल पाटिल जी ने ने सर्राफा मार्केट में व्यापारियों के साथ संवाद कार्यक्रम करने को कहा जिस जल्द सर्राफा बाजार में संवाद कार्यक्रम करने पर सहमति बनी। आज मिलने वालों में जितेंद्र रस्तोगी,राजकुमार राजपूत, विशाल मेहरोत्रा, अतुल अग्रवाल, रजत अग्रवाल,नाना साहब गाडगे,संजय गोयल मौजूद रहे।