उझानी। एपीएम पीजी कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष एवं चीफ प्रॉक्टर डॉ त्रिवेन्द्र कुमार सिंह को सोशल रिसर्च फाउंडेशन कानपुर द्वारा रविवार को आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी कार्यक्रम में समीक्षक गौरव पुरस्कार सम्मान से नवाजा गया। डॉ. सिंह ने राष्ट्रीय संगोष्ठी कार्यक्रम में डिजिटल युग में साहित्य विषय पर सुंदर व्याख्यान प्रस्तुत किया उन्हें यह सम्मान गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए और उनके असाधारण, उत्कृष्टता, समर्पण, अनुरक्षण एवं व्यवहारिक मूल्यांकन के माध्यम से समीक्षा के नियमों के अनुरूप रचनात्मक प्रतिक्रिया और अटटू प्रतिबद्धता में उनके विद्वतापूर्ण प्रकाशन के लिए प्रदान किया गया। डॉ. त्रिवेन्द्र कुमार सिंह को इससे पहले भी अनेक संस्थाओं के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया जा चुका है। आपने महिला शिक्षा, सामाजिक विकास, राजनीतिक जागरूकता, राजनीतिक चेतना, महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी एवं उनकी स्थिति को अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है एवं उनकी व्यावहारिक मूल्यांकन के माध्यम से नियमों के अनुरूप समीक्षा की है।