मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 26.2 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

चुनावी साक्षरता क्लब के सम्बंध में आयोजित हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग

July 14, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


31 जुलाई को मेरठ, 07 अगस्त को लखनऊ व 21 अगस्त को वाराणसी में होगी रीजनल कॉन्फ्रेंस
बदायूँ: 14 जुलाई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय लखनऊ उत्तर प्रदेश के स्तर से मंगलवार को प्रदेश भर के निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों, जिला विद्यालय निरीक्षक, सूचना विभाग व अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ कॉन्फ्रेंस ऑन द रोल ऑफ़ अकेडैमिया इन द इलेक्टोरल प्रोसेस एंड यूज़ ऑफ़ टेक्नोलॉजी (चुनावी प्रक्रिया में शिक्षा जगत की भूमिका और तकनीक के इस्तेमाल पर कॉन्फ्रेंस) विषय पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की गई।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व त्रिभुवन ने बताया कि वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान अवगत कराया गया कि 31 जुलाई को जनपद मेरठ, 07 अगस्त को जनपद लखनऊ व 21 अगस्त को जनपद वाराणसी में रीजनल कॉन्फ्रेंस की जाएगी, जिसमें प्रदेशभर के महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंटर कॉलेज में चुनावी साक्षरता क्लब (ईएलसी) गठित करने व सोशल मीडिया तथा अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
उन्होंने बताया कि तीन जनपदों में आयोजित होने वाली कॉन्फ्रेंस में स्कूल कॉलेज के प्रधानाचार्य, यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर, समाज कल्याण गतिविधियों से संबंधित क्लब के डीन इंचार्ज, सोशल मीडिया व प्रभारी मीडिया आदि प्रतिभाग करेंगे। प्रत्येक विधानसभा से चार-चार व प्रत्येक जनपद मुख्यालय से दो प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे, सभी प्रतिभागियों की सहमति लेकर ईसीआई नेट पोर्टल के माध्यम से आवेदन कराया जाएगा।
इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का उद्देश्य प्रदेश के 18 से 20 वर्ष के युवाओं को क्लब से जोड़ते हुए उन्हें मतदान की महत्वता आदि के संबंध में जागरूक करना, मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करना ताकि वह स्वयं व अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित व जागरुक कर सकें।
जनपद में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान सहायक निदेशक सूचना आशुतोष चन्दोला सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights