मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 26.7 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

आषाढ़ अमावस्या पर कछला घाट में उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा तट पर गूंजे हर हर गंगे के जयकारे

July 14, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उझानी।। कछला गंगा घाट पर आज आषाढ़ मास की अमावस्या पर श्रद्धालुओ ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।

कछला गंगा घाट पर मंगलवार को ब्रह्म मुहूर्त में ही श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान शुरू कर दिया है। हर – हर गंगे के जयकारों, शंख ध्वनि तथा मंत्रोचार से संपूर्ण गंगा तट भक्ति रस से सराबाेर हो रहा है।
गंगा स्नान के बाद श्रद्धालु मंदिरो में पूजा अर्चना की ।
वहीं अनेक श्रद्धालु इस शुभ संयोग पर गंगा स्नान के बाद श्री सत्यनारायण भगवान की कथा का श्रवण कर गरीब एवं असहाय लोगों में अन्न, वस्त्र एवं धन आदि का दान दिया ।
भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारण हाईवे पर वाहन कछुआ गति से रेंग रहे हैं। श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए पुलिस प्रशासन के अधिकारी लगातार अनांउस मेंट करने के साथ ही मोटर बोट से गश्त कर रहे हैं।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि आषाढ़ अमावस्या के मद्देनजर गंगा घाट पर कई मोटर बोट पर गोताखोरों को तैनात किया गया है, जो श्रद्धालुओं को बचाने के लिए तत्पर दिखाई दे रहें हैं। पुलिस कर्मी सादी वर्दी में लगातार निगरानी कर रहे हैं। हाईवे से लेकर पार्किंग एवं गंगा तट तक पुलिस का पहरा चल रहा है। सीसीटीवी के माध्यम से पूरे गंगा तट पर नजर रखी जा रही है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights