मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 26.7 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ में कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, मण्डलायुक्त व डीआईजी ने कछला गंगा घाट और यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण

July 14, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, पार्किंग, बैरिकेडिंग, यातायात, सीसीटीवी, ड्रोन निगरानी और महिला सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश

कछला गंगा घाट पर सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था का लिया जायजा, सभी तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश

अफवाह फैलाने वालों व अराजक तत्वों पर रहेगी कड़ी नजर, नियमों के उल्लंघन पर तत्काल होगी वैधानिक कार्रवाई

बदायूँ। आगामी आषाढ़ अमावस्या गंगा स्नान पर्व एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में सोमवार को मण्डलायुक्त बरेली भूपेन्द्र एस. चौधरी एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र अजय साहनी ने कछला गंगा घाट तथा कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का व्यापक जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी अवनीश राय तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा सहित प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गंगा घाटों, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थलों, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधाओं, कंट्रोल रूम, रूट डायवर्जन, यातायात संचालन, भीड़ प्रबंधन तथा कानून-व्यवस्था से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
मण्डलायुक्त और डीआईजी ने स्पष्ट किया कि गंगा स्नान पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इसके लिए गंगा घाटों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा तथा महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिसकर्मियों की विशेष ड्यूटी लगाई जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि स्नान के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, दुर्घटना अथवा अप्रिय घटना न होने पाए और सभी संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाए।
निरीक्षण के दौरान गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने पार्किंग स्थलों, प्रवेश एवं निकास मार्गों तथा रूट डायवर्जन की योजना का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि यातायात व्यवस्था पूरी तरह सुचारु रखी जाए, जिससे श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों का आवागमन सुरक्षित, सुगम और निर्बाध बना रहे।
बैठक में भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन सहायता, ट्रैफिक प्रबंधन और विभिन्न विभागों के समन्वय पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करें। कांवड़ यात्रा के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्र एवं डीजे का प्रयोग शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही कराया जाए तथा किसी भी प्रकार के अतिक्रमण, अव्यवस्था या नियमों के उल्लंघन पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही असामाजिक एवं अराजक तत्वों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखने तथा शांति व्यवस्था भंग करने या अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल कठोर कानूनी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए।
मण्डलायुक्त एवं डीआईजी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण कर आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि आगामी आषाढ़ अमावस्या गंगा स्नान पर्व एवं कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न कराई जा सके।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights