मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 26.7 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूं में पुरानी जमीनी रंजिश में पिता की हत्या के बाद अब बेटे की धारदार हथियारों और गोली मारकर हत्या

July 14, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मरने से पहले वीडियो में आरोपियों के बताए नाम; बीच-बचाव करने आए दो लोग भी घायल

शादी समारोह से लौटते समय कार लगाकर रोका, लाठी-डंडों, फरसे, चाकू और तमंचों से किया हमला, उपचार के दौरान हरिओम की मौत

पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया, वीडियो और पुरानी रंजिश समेत सभी पहलुओं की जांच शुरू

बदायूं। जनपद के जरीफनगर थाना क्षेत्र में 12 वर्ष पुरानी जमीनी रंजिश ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। जिस परिवार के मुखिया कृपाल सिंह की वर्ष 2014 में कथित तौर पर जमीनी विवाद के चलते हत्या कर दी गई थी, उसी परिवार के 28 वर्षीय बेटे हरिओम की भी मंगलवार को धारदार हथियारों और गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना में बीच-बचाव करने आए दो लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद गांव में दहशत और तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस ने कई आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हरिओम अपने साथी रामानंद के साथ गांव में आयोजित एक शादी समारोह से भोजन कर वापस घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे चंद्रकेश, चंद्रवीर, जितेंद्र, सुरेश, रिंकू, पप्पू, नन्हें, बड़े, दीपक उर्फ काले, कुंवरपाल समेत अन्य लोगों ने बैगनार कार लगाकर उनका रास्ता रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों, फरसों, चाकुओं तथा तमंचों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले के दौरान फायरिंग भी की गई, जिसमें हरिओम गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव करने पहुंचे रामानंद और जुगेंद्र पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद परिजन घायलों को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान हरिओम ने दम तोड़ दिया। रामानंद और जुगेंद्र का उपचार जारी है।
इस सनसनीखेज वारदात के बाद एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे हरिओम का अंतिम वीडियो बताया जा रहा है। वीडियो में गंभीर रूप से घायल हरिओम घटना की पूरी जानकारी देते हुए हमलावरों के नाम लेता दिखाई दे रहा है। परिजनों का दावा है कि यह वीडियो घटना का अहम साक्ष्य है और इसमें नामजद आरोपियों की पहचान स्पष्ट रूप से की गई है। पुलिस ने वीडियो को भी जांच का हिस्सा बना लिया है।
मृतक के परिजनों का कहना है कि करीब 12 वर्ष पहले हरिओम के पिता कृपाल सिंह की भी इसी जमीनी रंजिश में हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि जमीन के सौदे को लेकर शुरू हुआ विवाद आज तक खत्म नहीं हुआ और उसी दुश्मनी के चलते अब बेटे की भी हत्या कर दी गई। मृतक के भाई ऋषिकेश ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।
उधर, एसपी देहात हृदेश कठेरिया ने बताया कि घटना में तीन लोग घायल हुए थे, जिनमें हरिओम की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर छह लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के पीछे के कारणों, वायरल वीडियो और पुरानी रंजिश समेत सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights