मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 26.7 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूं में स्कूल से घर लौट रहे इंटरमीडिएट के छात्र की बाइक की टक्कर से मौत,भाई की हालत गम्भीर

July 14, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

स्कूल के गेट के सामने तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, हादसे के बाद चालक बाइक छोड़कर फरार

छुट्टी के बाद दोनों छात्र एक ही बाइक से घर लौट रहे थे, सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक बनी हादसे का कारण।

मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, गंभीर घायल छात्र को मेडिकल कॉलेज से बरेली हायर सेंटर रेफर किया गया।

बदायूं। उझानी कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में कक्षा 12 के छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौटते समय स्कूल के मुख्य गेट के सामने हुआ।
जानकारी के अनुसार उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव सराय स्वाले निवासी 18 वर्षीय आशीष पुत्र ओंकार सिंह अपने चचेरे भाई सुमित पुत्र चोप सिंह के साथ कस्बा कछला स्थित राधेलाल इंटर कॉलेज में कक्षा 12 के छात्र थे। दोनों प्रतिदिन एक साथ स्कूल आते-जाते थे।
मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद दोनों छात्र बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे कछला-उझानी रोड पर स्कूल के सामने पहुंचे, तभी कछला की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि आशीष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही उझानी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सुमित को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उसकी हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे बरेली हायर सेंटर रेफर कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर मारने वाला बाइक चालक हादसे के बाद अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
उधर, जैसे ही छात्र की मौत की सूचना परिवार तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस मामले की जांच कर फरार बाइक चालक की तलाश में जुटी हुई है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights