मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 26.7 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ में शिक्षक संघ की बैठक में गूंजीं लंबित समस्याएं, बीएसए से वार्ता कर जल्द समाधान का भरोसा

July 14, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

चयन वेतनमान, एरियर, वेतन, फॉर्म-16, कैशलेस चिकित्सा और मध्यान्ह भोजन योजना समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा, 20 जुलाई तक सांसदों को सौंपा जाएगा ज्ञापन

बदायूं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जनपद स्तरीय आवश्यक बैठक मंगलवार को संघ के जिलाध्यक्ष एवं टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव संजीव शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिले के विभिन्न विकास खंडों से आए पदाधिकारियों ने शिक्षकों की लंबित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और उनके शीघ्र समाधान की मांग की।
बैठक में पदाधिकारियों ने बताया कि पूर्व में स्वीकृत चयन वेतनमान का एरियर भुगतान अभी तक लेखा कार्यालय में लंबित है। वहीं कुछ विकास खंडों के शिक्षकों के चयन वेतनमान की स्वीकृति जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय स्तर पर अब तक नहीं हो सकी है। इसके अलावा 29334 गणित/विज्ञान भर्ती के अंतर्गत नियुक्त शिक्षकों की पत्रावलियां बीएसए कार्यालय भेजे जाने के बावजूद उनका वेतन अभी तक जारी नहीं हुआ है।
शिक्षकों ने यह भी बताया कि पूरे जनपद में अभी तक फॉर्म-16 उपलब्ध नहीं कराए गए हैं, जिससे आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने में परेशानी हो रही है। विद्यालयों में गैस सिलेंडर रिफिल की व्यवस्था, खपत के अनुसार खाद्यान्न उपलब्ध कराने तथा जनपद स्तर पर खाद्यान्न उठान में हो रही देरी के कारण मध्यान्ह भोजन योजना के संचालन में आ रही दिक्कतों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत शिक्षकों के लंबित आवेदनों और केवाईसी प्रक्रिया पूरी न होने का मुद्दा भी बैठक में उठाया गया।
जिलाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव संजीव शर्मा ने कहा कि शिक्षकों की सभी लंबित समस्याओं को लेकर शीघ्र ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से वार्ता की जाएगी और उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने प्रांतीय नेतृत्व द्वारा दिए गए निर्देशों से भी पदाधिकारियों को अवगत कराया तथा सभी विकास खंडों के पदाधिकारियों को कार्यरत शिक्षकों की मूल जनपद संबंधी सूची बुधवार तक निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि 27 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता के विरोध में 20 जुलाई 2026 तक जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके लिए जिला महामंत्री उदयवीर सिंह यादव को सांसदों से समय लेने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक का संचालन उझानी ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद दीक्षित ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री उदयवीर सिंह यादव, जिला कोषाध्यक्ष सुशील चौधरी, दामोदर सिंह यादव, अनुज शर्मा, शैलेंद्र सिंह राघव, डॉ. पंकज पाठक, डॉ. यतेंद्र शर्मा, सलमान खान, वैभव श्रोत्रिय, आयुष भारद्वाज सहित जनपद के विभिन्न विकास खंडों के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights