बदायूं। , उत्तर प्रदेश — आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में चल रहे वृक्षारोपण महायज्ञ के तीसरे दिन आज कॉलेज की एनएसएस वाटिका में वनस्पति विज्ञान विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा औषधीय पौधों का व्यापक स्तर पर रोपण किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार जायसवाल और पर्यावरण संरक्षण क्लब की प्रभारी डॉ. सरिता यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य परिसर में जैवविविधता को बढ़ावा देना, स्थानीय समुदाय में औषधीय वनस्पतियों के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना और पर्यावरण संरक्षण की भावना को प्रोत्साहित करना बताया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधे रोपे और उनके उपयोग तथा संरक्षण के संबंध में जानकारी साझा की। कार्यक्रम में प्राध्यापकगण डॉ. अनिल कुमार, डॉ. सतीश सिंह यादव, डॉ. संजय कुमार, डॉ. सचिन कुमार, डॉ. जुनेद आलम और डॉ. सारिका शर्मा तथा डॉ. राशेदा खातून भी उपस्थित रहे। साथ ही प्रियांशी शाक्य, साक्षी शर्मा, खुशी साहू, रति गुप्ता, उजमी, यशोदा, शशि यादव, रुचि यादव, सुभांसी सिंह, शिवानी शर्मा, अर्पित, बृजेश कुमार, विवेक कुमार और पवन कुमार सहित अनेक छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भूमिका निभाई और कार्यक्रम की सफलता में योगदान दिया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी ने अधिक से अधिक औषधीय पौधारोपण और संरक्षण संबंधी पहलों को निरंतर जारी रखने तथा स्थानीय समुदाय में पर्यावरणीय जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।