मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 26.7 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

यशोत्सव : रोटरी मंडलीय पुरस्कारों में यश विभूषण सम्मान का वितरण

July 13, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बरेली। यशोत्सव कार्यक्रम में रोटरी क्लब बरेली, बरेली चैम्बर तथा बरेली हेरिटेज अपनी अपनी श्रेणी में प्रथम रहे। कार्यक्रम में रोटरी के निवर्तमान मंडलाध्याक्ष सीए राजेन विद्यार्थी एवं प्रथम महिला शालिनी विद्यार्थी का भी सम्मान हुआ।
एग्जीक्यूटिव क्लब में मंडलीय पुरस्कार समारोह यशोत्सव में निवर्तमान मंडलाध्यक्ष सीए राजेन विद्यार्थी ने सत्र 2025- 2026 के मंडलीय पुरस्कारों का वितरण में बरेली जोन में रोटरी क्लब बरेली बड़े क्लबों, रोटरी क्लब बरेली चैम्बर माध्यम श्रेणी के क्लबों में तथा रोटरी बरेली हेरिटेज छोटे क्लबों में प्रथम रहे जिन्हें यश विभूषण सम्मान दिया गया। जबकि द्वितीय स्थान पर रोटरी क्लब बरेली साउथ, रोटरी क्लब हल्द्वानी, तथा रोटरी क्लब पीलीभीत रहे जिन्हें यश भूषण सम्मान दिया गया । वहीं तृतीय पुरस्कार यश श्री रोटरी क्लब काशीपुर, रोटरी क्लब रुद्रपुर , रोटरी क्लब पीलीभीत ग्रेटर तथा पीलीभीत मातृशक्ति को दिया गया । कानपुर जोन में रोटरी क्लब कानपुर , कानपुर साउथ, कानपुर मेट्रो प्रथम को यश विभूषण सम्मान दिया गया, द्वितीय स्थान पर रोटरी क्लब झाँसी रानी तथा झाँसी सिटी को यश भूषण तृतीय स्थान पर रहे रोटरी क्लब कानपुर शौर्या तथा उन्नाव रॉयल को यश श्री सम्मान दिया गया । आगरा जोन में रोटरी क्लब अलीगढ़, रोटरी क्लब आगरा तथा रोटरी क्लब आगरा रॉयल प्रथम स्थान को यश विभूषण पुरस्कार दिया गया। द्वितीय स्थान पर रोटरी क्लब मथुरा सेंट्रल तथा रोटरी क्लब आगरा ग्रेटर को यश भूषण सम्मान दिया गया । तृतीय स्थान पर रहे रोटरी क्लब अलीगढ़ सिटी एवं आगरा ग्रेस को यश श्री सम्मान दिया गया ।
सर्वश्रेष्ठ अध्यक्षों में बरेली जोन में मनीष शर्मा, रजत मेहरोत्रा तथा शिल्पी शर्मा को यश विभूषण, रो संजीव खंडेलवाल, मनोज शाह तथा डॉ अनिल सक्सेना को यश भूषण एवं विनीत कुमार संगल, डॉ अनुज अग्रवाल एवं अदिति जायसवाल को यश श्री सम्मान दिया गया।
कानपुर जोन में गौरव अग्रवाल जैन, मनोज शुक्ला तथा तरुणा सरदाना को यश विभूषण सम्मान, आकांक्षा रिछारिया, अतुल दुबे को यश भूषण तथा भूपेश श्रीवास्तव तथा आशीष शुक्ला को यश श्री सम्मान दिया गया ।
आगरा जोन में प्रमोद कुमार गुप्ता, दीनदयाल अग्रवाल तथा मीरा गुप्ता को यश विभूषण सम्मान दिया गया, अजीत अग्रवाल व तनवीर क़मर को यश भूषण सम्मान एवं संदीप कुमार, विजय तथा परिणीता बंसल को यश श्री पुरस्कार दिया गया ।
इस अवसर पर सभी सह मंडल अध्यक्षों एवं मंडल के कमेटी अध्यक्षों को भी सम्मानित किया गया। आरती मेहरोत्रा, आलोक प्रकाश तथा महेश अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ सह मंडल अध्यक्ष का पुरस्कार दिया गया ।
कार्यक्रम में मोहन गुप्ता, डॉ मनीष शर्मा, हिमांसू छाबड़ा, अंकित अग्रवाल, अरविंद गुप्ता , नरेश मलिक , तरुण सक्सेना, डी पी सिंह तथा गौरव अग्रवाल जैन को सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम में रोटरी फाउंडेशन में योगदान के लिए रोटरी क्लब बरेली साउथ, मथुरा सेंट्रल एवं काशीपुर को सीएसआर योगदान के लिए, अंजना शरत चंद्रा को 31500 डॉलर के योगदान के लिए एवं प्रमोद कुमार गुप्ता, अमित झा, राजेश एवं अनुपमा गुप्ता, अनुराग जैन आदि को सम्मानित किया गया ।
सदस्य संख्या में वृद्धि के लिए रोटरी क्लब कानपुर, कानपुर शौर्या, झांसी रानी, काशीपुर कॉर्बेट, आगरा, हाथरस फ्रेंड्स, आगरा वेस्ट, बरेली चैम्बर, उन्नाव रॉयल, बरेली वेस्ट तथा कानपुर मेट्रो को सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर विभिन्न क्लबों को उनके विशेष कार्यक्रमों के लिए भी पुरस्कार दिया गया ।
नगर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ ए के चौहान, आगरा के डॉ पी एन अस्थाना एवं बिसौली के सुभाष चंद्र अग्रवाल को लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान दिया गया ।
रोटरी क्लब बरेली के सदस्यों एवं पूर्व मंडलाध्यक्षों ने निवर्तमान मंडलाध्यक्ष सीए राजेन विद्यार्थी एवं प्रथम महिला शालिनी विद्यार्थी को बड़ी माला पहनाकर सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम में पूर्व मंडलाध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल, देवेंद्र अग्रवाल, किशोर कटरू, वर्तमान मंडलाध्यक्ष जसवीर सिंह भाटिया, डीजीएन विनय कृष्ण , मंडलीय सलाहकार राज मेहरोत्रा , नरेश मलिक, शेखर यादव, अरविंद गुप्ता, डी पी सिंह, राज गोपाल खट्टर, विवेक मेहरा, सलिल बंसल, डॉ डी सी शुक्ला, कुश सक्सेना, जितेंद्र मौर्या, डॉ डी के द्विवेदी, दीपक गोयल , सुनीत मूना आदि उपस्थित रहे

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights