मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 26.7 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बरेली में जनभागीदारी के साथ पौधारोपण हुआ, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प

July 13, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बरेली । वन एवं वन्यजीव प्रभाग, बरेली द्वारा “वृक्षारोपण महायज्ञ– 2026” के अवसर पर हुए कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, वन विभाग, सुरक्षा बलों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तर प्रदेश के निर्माण का संकल्प लिया।
पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभागीय वनाधिकारी दीक्षा भंडारी के स्वागत उदबोधन से हुआ। अपने संबोधन में दीक्षा भंडारी ने प्रदेश सरकार के पौधारोपण अभियान की महत्ता बताते हुए जनसहभागिता को इसकी सफलता का प्रमुख आधार बताया तथा प्रत्येक नागरिक से पौधारोपण के साथ- साथ पौधों के संरक्षण का भी आह्वान किया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में दुग्ध पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने अपने उदबोधन में कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम ही नहीं बल्कि भावी पीढ़ियों के सुरक्षित एवं समृद्ध भविष्य की आधारशिला हैं। उन्होंने नागरिकों से अधिकाधिक पौधे लगाने एवं उनका संरक्षण करने का आह्वान किया।
महापौर डॉ. उमेश गौतम, सदस्य विधान परिषद कुंवर महाराज सिंह, सदस्य विधान परिषद बहोरन लाल मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल तथा विधायक संजीव अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने तथा प्रत्येक नागरिक को इस अभियान से जोड़ने पर बल दिया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर आधारित प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने अत्यंत सराहा। वन विभाग तथा हस्तशिल्प से संबंधित आकर्षक प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें जैव विविधता संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, वन्यजीव संरक्षण एवं स्थानीय हस्तशिल्प से संबंधित जानकारी प्रदर्शित की गई। कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महायज्ञ भी हुआ, जिससे वातावरण भक्तिमय एवं प्रेरणादायी बना। सभी ने पौधारोपण भी किया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा पौधारोपण के साथ पौधों का संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है।
कार्यक्रम संचालन एवं आयोजन वन एवं वन्यजीव प्रभाग, बरेली के निर्देशन में हुआ। इसमें विभिन्न विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं, विद्यार्थियों एवं आमजन की उल्लेखनीय सहभागिता रही।
कार्यक्रम में सदस्य विधान परिषद कुंवर महाराज सिंह, सदस्य विधान परिषद बहोरन लाल मौर्य, विधायक (कैंट) संजीव अग्रवाल, प्रसिद्ध समाजसेवी अनिल सक्सेना, मुख्य वन संरक्षक रुहेलखंड जोन पी. पी. सिंह, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी बरेली दीक्षा भंडारी, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, एस. पी. सिटी मानुष पारिक, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पूर्णिमा सिंह, आईटीबीपी के कमांडेंट एस. झा, जूनियर लीडर अकादमी के सूबेदार अवतार चौहान, नगर निगम के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राठी, जिला सूचना अधिकारी नीतू कन्नौजिया, प्रांजुल शर्मा (क्लाइमेट विशेषज्ञ), भावना सिंह (नेचर मित्र), उप प्रभागीय वनाधिकारी आंवला विमल किशोर भारद्वाज, क्षेत्रीय वन अधिकारी बरेली वैभव चौधरी, क्षेत्रीय वन अधिकारी फरीदपुर ऋषि कुमार, क्षेत्रीय वन अधिकारी आंवला हनुमान प्रसाद सहित वन विभाग के अन्य समस्त क्षेत्रीय वनाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। एक पेड़ मां के नाम
पौधरोपण महायज्ञ 2026 के तहत 125 कैंट विधानसभा के मणिनाथ मंडल के सुभाष नगर में स्थित अमृत वाटिका में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा चलाए गए अभियान “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया गया।
साथ में मौजूद रहे वार्ड पार्षद, महानगर के पदाधिकारी, मणिनाथ मंडल के अध्यक्ष, मंडल के पदाधिकारी, देवतुल्य कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य जन मौजूद रहे।
“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत बरेली विकास प्राधिकरण ने 7300 पौधे लगाए।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “एक पेड़ माँ के नाम” वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व तथा जनपद बरेली के मंडल आयुक्त महोदय एवं जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में बरेली विकास प्राधिकरण (बी. डी. ए.) द्वारा जनपद में व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया गया।
इस अभियान के अंतर्गत बरेली विकास प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं में कुल 7,300 पौधों का रोपण किया गया। इसी क्रम में सेक्टर-08 स्थित निर्माणाधीन मुख्यमंत्री कम्पोजिट विद्यालय परिसर में भी विशेष पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर बिथरी चैनपुर के विधायक राघवेन्द्र शर्मा, विधान परिषद सदस्य (एम.एल.सी.) कुंवर महाराज सिंह तथा बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सोम्या पांडे ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तर प्रदेश के संकल्प को सशक्त बनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष, बी डी ए सौम्या पांडे ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मातृ सम्मान, प्रकृति संरक्षण एवं भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति सामूहिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया तथा उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। बरेली विकास प्राधिकरण ने प्रदेश सरकार के हरित उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को साकार करने हेतु पर्यावरण संरक्षण एवं जनसहभागिता आधारित अभियानों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
वन महाउत्सव के उपलक्ष्य में डी ए वी हायर सेकेंडरी स्कूल में सनातन निराश्रित सेवा संस्था के कार्यक्रम में संजीव अग्रवाल कैंट विधायक ने कहा एक पौधा मां के नाम ही हमारे जीवन का एक बहुत बड़ा आधार है। बिना पौधों के पर्यावरण शुद्ध नहीं रह सकता। आज चारों तरफ हजारों टन रासायनिक छोड़े जा रहे हैं जिससे आज जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। सांस लेने में भी दिक्कत हो रही वाहनों की गैस द्वारा प्रदूषित वातावरण किया जा रहा है। यदि पौधों का संरक्षण और रोपण नहीं हुआ आने वाले समय में पौधों, जो आगे चलकर वृक्ष बनते हैं, इन्हीं से हमें जीने के लिए ऑक्सीजन प्राप्त होती है। यदि अभी से पौधों की देखभाल और रोपण नहीं हुआ तो वह दिन दूर नहीं जब ऑक्सीजन का सिलेंडर लेकर भी चलना पड़ेगा। कार्यक्रममें प्रधानाचार्य डॉ संजय सिंह यादव, अध्यक्ष अमित सक्सेना बिंदु, सुरेश सिंह विनय सिंह, एल गुप्ता इंजी सचिन सक्सेना, सुनील शर्मा, मधुकर सक्सेना, विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती सक्सेना जयप्रकाश सक्सेना आदि ने अपने विचार व्यक्त किए । अखिलेश सक्सेना ने कहा आज हम उसे स्थिति से गुजर रहे हैं पौधों की बहुत आवश्यकता है जो बड़े होकर वृक्ष का रूप धारण करेंगे और हमारे जीने का सहारा होंगे। इसी क्रम में आम, नीम पीपल अमरूद, अर्जुन के पौधों का रोपण किया गया। निर्भय सक्सेना

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights