मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 26.8 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ

बीआईएमटी की छात्रा अंबिका शर्मा ने बीएससी. बायो वर्ग में 84% अंक प्राप्त कर महाविद्यालय एवं जनपद में किया टॉप

July 13, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बदायूँ। बदायूं इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (बीआईएमटी) की छात्रा अंबिका शर्मा ने बी.एससी. बायो वर्ग में 84% अंक प्राप्त कर महाविद्यालय एवं जनपद में किया टॉप।

महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली द्वारा घोषित बी.एससी. बायो वर्ग के परीक्षा परिणाम में बदायूं इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (बीआईएमटी) की मेधावी छात्रा अंबिका शर्मा ने 84% अंक प्राप्त कर महाविद्यालय एवं जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि से पूरे महाविद्यालय में हर्ष और गर्व का वातावरण है। शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने अंबिका को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अपनी सफलता पर अंबिका शर्मा ने कहा, “यह उपलब्धि मेरे माता-पिता, गुरुजनों तथा बदायूं इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मिले उत्कृष्ट मार्गदर्शन का परिणाम है। सभी शिक्षकों ने मुझे निरंतर प्रेरित किया, जिसके कारण मैं यह सफलता प्राप्त कर सकी। मैं अपने सभी शिक्षकों एवं परिवार की हृदय से आभारी हूँ। मेरा सपना कड़ी मेहनत और निरंतर परिश्रम के बल पर आगे चलकर एक सफल प्रोफेसर बनना है, ताकि शिक्षा के क्षेत्र में अपना सार्थक योगदान दे सकूँ।”

महाविद्यालय के डायरेक्टर श्री अक्षज रस्तोगी ने कहा, “अंबिका की यह उपलब्धि संस्थान के लिए गर्व का विषय है। उसकी मेहनत और लगन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।” डायरेक्टर श्री आशीष सिंघल ने कहा, “लगन, अनुशासन और निरंतर परिश्रम से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। अंबिका ने यह सिद्ध कर दिखाया है।” डायरेक्टर श्री विकास आहूजा ने कहा, “हमें विश्वास है कि अंबिका भविष्य में भी अपनी प्रतिभा से महाविद्यालय, जनपद और प्रदेश का नाम रोशन करेगी।” महाविद्यालय के डीन श्री अर्विंद गुप्ता ने शुभाशीष देते हुए कहा, “ईश्वर अंबिका को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्रदान करें और वह अपने प्रोफेसर बनने के सपने को अवश्य साकार करे।” महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर श्री सौरभ सक्सेना ने कहा, “अंबिका की सफलता सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।”

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights