मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 26.8 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

आषाढ़ अमावस्या का पर्व आजनदी घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के लिए अधिकारी रहेंगे तैनात

July 13, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूं: 13 जुलाई। जिलाधिकारी अवनीश राय ने सोमवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कांवड़ यात्रा व आषाढ़ अमावस्या के सम्बंध में विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु कछला गंगा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि आषाढ़ अमावस्या का पर्व 14 जुलाई, 2026 दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। जनपद के विभिन्न नदी घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु आवागमन एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मजिस्ट्रेट/अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है।
उन्होंने निर्देश दिए कि कछला गंगा घाट बदायूँ की ओर से, कछला घाट कासगंज की ओर, कछला पुल पर, अटैना घाट फर्रुखाबाद की ओर, अटैना घाट बदायूँ की ओर पर तीन शिफ्टों में तथा सुकर्रा घाट थाना सहसवान, मलपुर ततेरा घाट थाना जरीफनगर, नगलावरन जामनी थाना सहसवान, कुंवरपुर चांदपुर घाट थाना जरीफनगर, भुण्डी घाट थाना उसहैत, बेला डांडी घाट थाना दातागंज, नगरिया खनु रामगंगा घाट, नौनी टिकन्ना रामगंगा घाट, हजरतपुर पुल नीचे रामगंगा घाट, मुड़ा पुख्ता थाना दातागंज, चितरी घाट थाना हजरतपुर घाटों पर दो शिफ्टों में कानून एवं शांति व्यवस्था मजिस्टेªट नामित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि सभी नामित मजिस्ट्रेट/अधिकारी निर्धारित समय पर अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर उपस्थित रहकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे। तैनात अधिकारी अपने क्षेत्राधिकार के घाटों पर संबंधित राजस्व, नगर विकास, पंचायत विभाग एवं पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करेंगे। घाटों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि नदी घाटों पर किसी भी अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर संबंधित अधिकारी तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे तथा इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराएंगे। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे सौंपे गए दायित्वों का पूरी गंभीरता एवं उत्तरदायित्व के साथ निर्वहन करें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights