मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 26.8 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ

सहसवान के संघटक राजकीय महाविद्यालय में वृहद पौधारोपण के तहत पौधे लगाये गए

July 12, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सहसवान।। संघटक राजकीय महाविद्यालय (महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली) द्वारा संचालित में वृहद पौधारोपण के तहत पौधे लगाये गये।
महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली द्वारा संचालित संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान बदायूं में वृहद पौधारोपण के तहत पौधे लगाये गये। प्राचार्य डॉ गुरुदीप सिंह उप्पल के सानिध्य में पौधारोपण अभियान चलाया गया। उच्च शिक्षा विभाग का संकल्प पूर्ण करने के लिए कृत संकल्प संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान के प्राचार्य डॉ. गुरुदीप सिंह उप्पल ने-‘ पौधारोपण के साथ उनको संरक्षित कर जीवित रखने हेतु प्रेरित करते हुए कहा प्रकृति को सुरक्षित कर हम वातावरण को शुद्ध करके खुली हवा में सांस ले सकते हैं।’
शिक्षक शिक्षिकाओं व छात्र छात्राओं,शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने पौधारोपण किया। पौधारोपण प्रभारी असिस्टेंट प्रोफेसर बाटनी डॉ शुभ्रा शुक्ला ने बताया कि आम,अमरुद,अनार, आंवला , जामुन,बेल, नींबू आदि के फलदार वृक्ष व औषधीय पौधे नीम ,आंवला,अमलताश,गुलमोहर आदि को लगाकर हम प्रकृति के सम्पर्क में रह सकते हैं। जिन्हें हमने महाविद्यालय मे रोपित किया।

असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ शुभ्रा माहेश्वरी (असिस्टेंट प्रोफेसर हिन्दी)डॉ शुभ्रा शुक्ला, (असिस्टेंट प्रोफेसर बॉटनी) डॉ रजनी गुप्ता, डॉ पारुल अग्रवाल, डॉ नीति सक्सेना, डॉ ब्रह्मस्वरूप, डॉ नवीन कुमार, डॉ सुरजीत सिंह मौर्य,डॉ राजेश सिंह, डॉ . सूर्य प्रताप गौतम,डॉ डॉ सौरभ नागर ने पौधारोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ व शुद्ध करने में अपना योगदान दिया। वहीं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में मनोज कुमार,कमल, रोदास,संदीप व आशीष ने पौधो को जल देते हुए उन्हें जीवित रखने का संकल्प लिया।
छात्र आयुष सिंह (एम .एस सी कैमिस्ट्री) को डॉ शुभ्रा शुक्ला व अन्य शिक्षकों द्वारा पौधे भेंट किये गये । महाविद्यालय स्टाफ द्वारा आम,अनार, नींबू, अमलताश, गुलमोहर, आंवला, अमरुद, गुलमोहर,नीम,बेल आदि के पौधे लगाए गए।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights