पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, पौधों के संरक्षण का भी लिया संकल्प
डॉ. आर. के. वर्मा बोले— हर व्यक्ति पौधारोपण के साथ उसकी देखभाल भी करे
शेखूपुर (बदायूं)। उत्तर प्रदेश शासन के वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के अंतर्गत शेखूपुर स्थित शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के तहत संस्थान परिसर में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप 200 छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के अध्यक्ष डॉ. आर. के. वर्मा एवं डिप्टी रजिस्ट्रार आचार्य राजन मेंदिरत्ता ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कर किया। इस अवसर पर डॉ. वर्मा ने कहा कि वृक्ष पृथ्वी का जीवन हैं और स्वच्छ पर्यावरण व आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण के साथ-साथ उसकी नियमित देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए। डिप्टी रजिस्ट्रार आचार्य राजन मेंदिरत्ता ने कहा कि वृक्षारोपण केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। यदि हर व्यक्ति प्रतिवर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे, तो पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम में असिस्टेंट प्रोफेसर शिखा वर्मा, सना फ़ातिमा, समरीन परवीन, चरणजीत, अक्षांशु पटेल, नर्सिंग ट्यूटर राधा गौर, दयाराम, गौरव यादव, सुबोध पाठक, पंकज मिश्रा, दिनेश कुमार, अमन यादव तथा संस्थान के माली संगम एवं पंकज सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अंत में सभी ने लगाए गए पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लेते हुए समाज को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा पर्यावरण को हरित एवं स्वच्छ बनाने का संदेश दिया।