मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 26.8 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ

डीआईजी अजय साहनी का जन्मदिन सादगी से मना, पत्रकारों व जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं

July 12, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बरेली। बरेली रेंज के डीआईजी अजय कुमार साहनी का जन्मदिन शनिवार को रेंज कार्यालय में सादगीपूर्ण एवं आत्मीय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर रेंज कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद केक काटकर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल कार्यकाल की कामना की गई।
जन्मदिन के मौके पर भारत समाचार के वरिष्ठ पत्रकार दीपक शर्मा अपने सहयोगी पत्रकारों के साथ रेंज कार्यालय पहुंचे और डीआईजी अजय साहनी को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अनूप मिश्रा, दीपक सागर, फिरोज खान, राहुल सक्सेना सहित अन्य पत्रकार भी मौजूद रहे। सभी ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने डीआईजी अजय साहनी के नेतृत्व, निष्पक्ष कार्यशैली, अनुशासन, ईमानदारी और जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में बरेली रेंज में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, महिला अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई, साइबर अपराधों की रोकथाम तथा आमजन में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं।
इस अवसर पर बरेली के महापौर डॉ. उमेश गौतम सहित अनेक समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी डीआईजी अजय साहनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सफल एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। पूरा कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights