मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 26.8 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ

बदायूँ में 50 लाख 20 हजार 200 पौधे रोपित किए गए,जनप्रतिनिधि औऱ अफसर जुटे, बनाया रिकार्ड

July 12, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बदायूँ में केंद्रीय मंत्री व महिला आयोग अध्यक्षा ने किया वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का विधिवत शुभारंभ

जनपद में 50 लाख 20 हजार 200 पौधे हुए रोपित

पेड़ पर्यावरण संतुलन व संवर्धन में सहायक, करें माँ के नाम पौधारोपण: केन्द्रीय राज्यमंत्री

वृक्ष प्रकृति का अनमोल गहना, संवेदनशीलता के साथ करें पौधारोपण: अध्यक्षा महिला आयोग

बदायूँ। वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 के अन्तर्गत वन विभाग एव राजकीय विभागों द्वारा जनपद में 50 लाख 20 हजार 200 सहित प्रदेश भर में 35 करोड़ पौधारोपण का कार्य किया गया। रविवार को जनपद के ग्राम वनकोटा के निकट गंगा एक्सप्रेसवे पर 174.3 किलोमीटर पर चिह्नित भूमि पर वृक्षारोपण महायज्ञ का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा व विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा बबीता सिंह चौहान ने सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, एमएलसी प्रतिनिधि शारदेंदु पाठक, नोडल अधिकारी व राज्य आयुक्त जीएसटी नितिन बंसल, जिलाधिकारी अवनीश राय के साथ फीता काटकर, दीप प्रज्जवलन व विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया।
मुख्य अथिति केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वह अपनी माँ को सम्मान देते हुए एक पेड़ माँ के नाम अवश्य लगाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा व प्रयास से एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम देशभर में चलाया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पेड़ पर्यावरण संतुलन व संवर्धन में सहायक होते हैं, जहां पेड़ ज्यादा होते हैं, वहां वर्षा भी अन्य जगहों की अपेक्षा ज्यादा होती है। उन्होंने कहा कि हम जिस पौधे को रोपित करते हैं, उसके संरक्षण का कार्य भी हमें करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी जन परिवार में किसी के जन्मदिवस, शादी की सालगिरह या अन्य विशेष अवसरों में पौधारोपण कर उसको यादगार बनाएं।
विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा बबीता सिंह चौहान ने आज का यह अवसर केवल वृक्षारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। वृक्ष प्रकृति का अनमोल गहना हैं। उन्होंने कहा कि संवेदनशीलता के साथ पौधारोपण करें तथा पौधारोपण के उपरान्त उसका संरक्षण भी अवश्य करें।
उन्होंने कहा कि वृक्ष हमें प्राणवायु प्रदान करने, पर्यावरण को संतुलित रखने, वर्षा चक्र को बनाए रखने में सहायक होते हैं। जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर चुनौती से लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रदूषण, तापमान में वृद्धि और जल संकट जैसी समस्याओं के समाधान में वृक्षों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। जब समाज, प्रशासन, विद्यार्थी, किसान और जनप्रतिनिधि मिलकर इस अभियान को जनआंदोलन बनाएंगे, तभी हम एक हरित, स्वच्छ और समृद्ध भारत का निर्माण कर सकेंगे।
सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि वृक्षों से हमें मानसिक व शारीरिक सुख की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को जो जिम्मेदारी मिली है वह उसका ईमानदारी से निर्वहन करें, तो एक दिन हमारा देश विश्वगुरू अवश्य बनेगा। मुख्यमंत्री जी इसकी विशेष चिंता करते हैं, इसलिए पौधारोपण का कार्य उनकी प्राथमिकताओं में है और इसके फलस्वरूप आज प्रदेश हरा-भरा दिखता है। अच्छा सोचो अच्छा होगा आज नहीं तो कल होगा।
डीएम अवनीश राय ने बताया कि जनपद के विभिन्न विभागों को कुल मिलाकर आज 50 लाख 20 हजार 200 पौधारोपण का लक्ष्य मिला है, जिसमें वन विभाग सहित विभिन्न 26 विभागांे के लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। सभी सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को लक्ष्य को पूर्ण करते हुए पौधारोपण उपरान्त उसका संरक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसकी निगरानी जनपद स्तर से कराई जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा बबीता सिंह चौहान, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, एमएलसी प्रतिनिधि शारदेंदु पाठक, नोडल अधिकारी व राज्य आयुक्त जीएसटी नितिन बंसल, जिलाधिकारी अवनीश राय सहित अन्य अधिकारियों ने पौधा रोपण कर पर्यावरण संतुलन व संवर्धन का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान स्काउट गाइड द्वारा बैण्ड मनमोहक प्रस्तुति दी गई तथा स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसे सभी ने सराहा। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अध्यापकों, छात्र-छात्राओं व अन्य लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डीएफओ ने बताया कि वृक्षारोपण का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है।
इस अवसर पर एसएसपी अंकिता शर्मा, सीडीओ गामिनी सिंगला, प्रभागीय निदेशक समाजिकी वानिकी प्रभाग विनीता सिंह, सहायक निदेशक सूचना आशुतोष चन्दोला सहित अन्य अधिकारी, गणमान्य लोग, ग्रामवासी छात्र-छात्राएं आदि मौजूद रहे

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights