मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 26.6 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

ज़ीलॉट पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों, प्रधानाचार्या एवं स्टाफ ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

July 12, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बदायूं। “एक पेड़ माँ के नाम” एवं प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत आज ज़ीलॉट पब्लिक स्कूल, में प्रधानाचार्या ज्योति लता, विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। प्रधानाचार्या ज्योति लता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सतत जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, अनुशासन एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता का विशेष वातावरण देखने को मिला।
उल्लेखनीय है कि 12 जुलाई को उत्तर प्रदेश में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत विभिन्न संस्थानों एवं विद्यालयों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights