बदायूँ। उत्तर प्रदेश शासनादेश अनुसार चलने वाले वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय की ओर से प्राचार्या प्रोफेसर इन्दु शर्मा के निर्देशन में महाविद्यालय में विभिन्न प्रकार की प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए, जिसमें मुख्य रूप से अमरूद, सागौन, इमली, चांदनी एवं शहतूत आदि है।इस वर्ष के अभियान का मुख्य आधार “एक पेड़ मां के नाम” है। लगाए जाने वाले सभी पौधे माताओं के सम्मान और उनकी स्मृति को समर्पित हैं ।वृक्षारोपण का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाना, राज्य के हरित आवरण को बढ़ाना और कार्बन अवशोषण में वृद्धि करना है। यह अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ थीम के तहत प्राकृतिक संतुलन, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने और सतत विकास को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। इस अभियान में महाविद्यालय परिवार की और से सभी शिक्षिकाओं ने पौधे रोपित किये।