मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 26.6 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूं में पीसीएफ के वृक्षारोपण महाअभियान में उमड़ा जनसहभाग, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

July 12, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन जे.के. सक्सेना, सहकार भारती के जिलाध्यक्ष संदीप सक्सेना समेत पीसीएफ, इफको व कृभको के अधिकारियों ने किया पौधारोपण

बदायूं। उत्तर प्रदेश कॉपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (पीसीएफ), द्वारा रविवार को आयोजित वृक्षारोपण महाअभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सहकारी संस्थाओं के पदाधिकारी, अधिकारी एवं गणमान्यजन शामिल हुए।
इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन जे.के. सक्सेना, सहकार भारती के जिलाध्यक्ष संदीप सक्सेना, पीसीएफ के जिला प्रबंधक विजय बहादुर, रुदान सिंह, धीरेंद्र कुमार, आशुतोष त्रिवेदी, इफको के फील्ड ऑफिसर दीपक कुमार, कृभको के फील्ड ऑफिसर सूरज शुक्ला, हेमेन्द्र सिंह तथा जगमोहन सहित अनेक लोगों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधे लगाकर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष पृथ्वी का जीवन हैं और प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों से हरित, स्वच्छ एवं समृद्ध भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने और वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights