हिंदुस्तानी पसमांदा मंच ने शारिक अब्बासी को बनाया बरेली का जिला संयोजक

WhatsApp Image 2026-07-12 at 5.01.35 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बरेली। हिंदुस्तानी पसमांदा मंच ने संगठन के विस्तार और पसमांदा समाज को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए समाजसेवी एवं भाजपा नेता शारिक अब्बासी को बरेली का जिला संयोजक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति मंच के राष्ट्रीय संयोजक शमशाद मीर तथा प्रदेश संयोजक नौशाद अल्वी के निर्देश पर की गई।
नई जिम्मेदारी मिलने पर शारिक अब्बासी ने संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, उसे वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से पसमांदा समाज के अधिकारों, सम्मान और सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करते रहे हैं तथा आगे भी समाज की आवाज को मजबूती से उठाते रहेंगे। उनका लक्ष्य समाज को संगठित करना, युवाओं को जोड़ना और शिक्षा, रोजगार तथा सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों को प्राथमिकता देना रहेगा।
शारिक अब्बासी भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता एवं नेता हैं। वह पार्टी में विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं और वर्तमान में वार्ड संख्या 71 नई बस्ती के शक्ति केंद्र संयोजक के रूप में कार्यरत हैं। जनसंपर्क, सामाजिक सेवा और संगठनात्मक सक्रियता के कारण क्षेत्र में उनकी अलग पहचान है।
संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि शारिक अब्बासी के नेतृत्व में हिंदुस्तानी पसमांदा मंच बरेली में और अधिक सक्रिय होकर पसमांदा समाज की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाएगा तथा संगठन को नई मजबूती प्रदान करेगा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights