थाली-चम्मच बजाकर सपा महिला सभा का प्रदर्शन, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

WhatsApp Image 2026-07-12 at 5.03.38 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बरेली। समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष स्मिता यादव के नेतृत्व में रविवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने पार्टी कार्यालय से थाली और चम्मच बजाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी की तथा रोजगार, कानून-व्यवस्था, पेपर लीक और महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों को उठाया।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष स्मिता यादव ने कहा कि कोरोना काल में प्रधानमंत्री द्वारा थाली बजाने की अपील की गई थी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि थाली बजाने से महामारी दूर हो सकती है तो शायद भ्रष्टाचार, पेपर लीक, बेरोजगारी और महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसी समस्याएं भी समाप्त हो जाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि बेरोजगारी और पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं में निराशा बढ़ रही है तथा सरकार इन मुद्दों पर गंभीर नहीं है।
स्मिता यादव ने कहा कि यदि युवाओं को रोजगार और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया मिले तो अपराधों में भी कमी आ सकती है। उन्होंने भाजपा सरकार पर नोटबंदी सहित कई फैसलों को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि जनता महंगाई, बेरोजगारी तथा सुरक्षा जैसे मुद्दों से परेशान है।
राम मंदिर के मुद्दे पर भी उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवान राम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं और समाजवादी पार्टी भी उनका सम्मान करती है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा राम के नाम पर राजनीति करती है, जबकि उनकी पार्टी आस्था और सामाजिक सौहार्द में विश्वास रखती है।
प्रदर्शन के दौरान सपा महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए और विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग की। प्रदर्शन में
शबाना , रेशमा , सीमा, परवीन , नीलम , कविता , दुर्गा , पूनम, समर ख़ान , रुबीना ख़ान , शबीना ख़ान आलिया , अर्शमान , आइज़ा
, रेखा , शिफा , रीना आदि मौजूद थी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights