मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 26.3 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान में शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता का व्यापक जनसंपर्क व वृक्षारोपण

July 12, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बदायूं। वृक्षारोपण अभियान 2026 के अंतर्गत चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत आज बदायूं विधानसभा क्षेत्र में शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने संगठनात्मक दृष्टिकोण से सभी पांचों मंडलों में एक-एक वृक्ष मां के नाम लगाकर कार्यकर्ताओं को प्रेरणादायक संदेश दिया।
इस क्रम में विधायक महेश चंद्र गुप्ता जी ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर व्यापक वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम की शुरुआत आवास विकास स्थित परिषद स्थल पर पौधारोपण से हुई। इसके उपरांत वनकोटा क्षेत्र में माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा जी के साथ वृक्षारोपण किया गया।
तत्पश्चात वजीरगंज मंडल के ग्राम पनोटा , सलारपुर मंडल के कुंवरगांव नगर पंचायत परिसर,विनाबर मंडल के ग्राम मलिकपुर मे पंचायत घर,नगर मंडल के मसानी माता की मढैया, बदायूं सिविल लाइंस मंडल के स्टेशन रोड सहित विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया। साथ ही आरटीओ ऑफिस के प्रशिक्षण परिसर एवं मेडिकल कॉलेज बदायूं में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता की गई।
इस अवसर पर विधायक महेश चंद्र गुप्ता जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान पूरे देश में जनआंदोलन का रूप ले रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा प्रदेश में 35 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे हम सभी के सहयोग से अवश्य पूर्ण करेंगे।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मां हमें जन्म देती है, हमारा पालन-पोषण करती है और हर परिस्थिति में हमारे साथ खड़ी रहती है, उसी प्रकार एक वृक्ष भी हमें जीवन प्रदान करता है। वृक्ष हमें शुद्ध वायु, हरियाली और स्वस्थ जीवन देता है, इसलिए हमें प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक वृक्ष अपनी मां के नाम अवश्य लगाना चाहिए और उसकी सेवा भी मां के समान करनी चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने “एक पेड़ मां के नाम” लगाने का संकल्प लिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राघव सिंह चौहान, अजय मथुरिया, नोरंग पाल, रामचरण पाल, गोपाल शर्मा, चेयरमेन पति अरविन्द रावत, अनिल सिंह, सभासद के एल गुप्ता, हिमांशु कठेरिया, पंकज शर्मा, दीपक सक्सेना,आरटीओ हरिओम सिंह, ए आर एम प्रवेश पाठक, सी एम एस,मेडिकल कॉलेज डा विपिन कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights