मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 26.3 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

राजकीय महाविद्यालय में वृक्षारोपण महायज्ञ में 600 पौधों का रोपण, हरित संरक्षण की ली गई शपथ

July 12, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बदायूँ। आज प्रातः 6:00 बजे से राजकीय महाविद्यालय, आवास विकास, बदायूँ में एक भव्य वृक्षारोपण महायज्ञ का शुभारंभ हुआ जो अनवरत सायं 5 बजे तक चलता रहा , जिसमें कुल 600 पौधों का रोपण किया गया और पौधों की समुचित देखभाल एवं पूर्ण संरक्षण की शपथ ली गई।
प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता , उप प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार , एनएसएस के नोडल अधिकारी डॉ राकेश कुमार जायसवाल एवं पर्यावरण क्लब की प्रभारी डॉ सरिता यादव के नेतृत्व में पौध संरक्षण रैली भी निकाली गयी तत्पश्चात विभिन्न प्रजातियों के फलदार औषधि इमारतीय पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण के लिए संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में एनएसएस, एनसीसी तथा रोवर-रेन्जर एवं प्लांट पैथोलॉजी के प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पौधारोपण में आंवला, अनार, शीशम, जामुन, सहजन, आम, सागौन, बेल, पीपल , बरगद आदि फलदार, औषधीय और इमारती प्रजातियों के पौधे रोपे गए। रोपण कार्य के दौरान प्रत्येक घंटे पर पौधारोपण स्थल की जियो-टैगिंग कर रिपोर्ट हरीतिमा ऐप पर अपलोड की गई, जिससे पौधों की निगरानी और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके।
इस वृक्षारोपण महायज्ञ में डॉ राजधन, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सतीश सिंह यादव, डॉ. संजय कुमार, इग्नू कोऑर्डिनेटर डॉक्टर संजीव राठौर , रोवर लीडर डॉ. गौरव कुमार सिंह, रेंजर लीडर डॉ. राशेदा खातून,, डॉ. जुनेद आलम, डॉ. सारिका शर्मा
डॉ. दिनेश कुमार, संजीव शाक्य, वीरबहादुर सहित एनसीसी कैडेट्स और स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने कहा, “यह वृक्षारोपण महायज्ञ विद्यार्थियों और शिक्षक-समुदाय के संयुक्त प्रयास का प्रतीक है। हर पौधा हमारे पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवनदान है।” कार्यक्रम में छात्रों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया और स्थानीय पारिस्थितिकी के संवर्धन के लिए सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने का आश्वासन दिया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights