मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 26.3 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

ललिता गौतम हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भीम आर्मी का बरेली में धरना, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

July 11, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बरेली। मेरठ की दलित छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड की सीबीआई जांच और 8 जुलाई को मेरठ में न्याय की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान कथित पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने शनिवार को दामोदर पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने आरोप लगाया कि ललिता गौतम हत्याकांड की निष्पक्ष जांच नहीं हो रही है और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है। साथ ही 8 जुलाई को मेरठ में प्रदर्शन के दौरान हुए कथित पुलिस बल प्रयोग की स्वतंत्र जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
ज्ञापन में हत्याकांड की सीबीआई जांच, सभी संदिग्ध आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता, एक सदस्य को सरकारी नौकरी और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की गई। इसके अलावा मेरठ के तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडेय पर लगे आरोपों की स्वतंत्र जांच कर जांच पूरी होने तक उन्हें निलंबित करने तथा आरोप सिद्ध होने पर विधिसम्मत कार्रवाई की मांग भी उठाई गई।भीम आर्मी ने 8 जुलाई के प्रदर्शन के बाद शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मुकदमों की समीक्षा कर उन्हें वापस लेने, घायलों को उचित उपचार और मुआवजा देने, प्रदेश में दलित एवं वंचित वर्ग की महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष टास्क फोर्स गठित करने तथा पुलिस अधिकारियों को मानवाधिकार, महिला सुरक्षा और एससी-एसटी एक्ट संबंधी विशेष प्रशिक्षण दिए जाने की भी मांग की।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महेंद्रपाल सागर ने की। उन्होंने कहा कि संगठन संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखता है तथा न्याय की लड़ाई शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से जारी रखेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय नहीं मिला तो प्रदेशभर में लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।
धरना-प्रदर्शन में प्रदेश महासचिव विकास बाबू एडवोकेट, मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार गौतम, प्रदेश सचिव संजीव सागर, प्रदेश उपाध्यक्ष अच्छन अंसारी सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सामाजिक लोग मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights