बरेली। आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की योगिनी एकादशी के अवसर पर शुक्रवार को श्यामगंज स्थित श्री शिरडी साई-खाटूश्याम सर्वदेव मंदिर में बाबा खाटूश्याम का भव्य श्रृंगार एवं श्याम गुणगान का आयोजन हुआ। कलकत्ता और बेंगलुरु से मंगाए गए रंग-बिरंगे फूलों से सजे बाबा श्याम के दिव्य दरबार के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर के महंत पंडित सुशील पाठक ने बताया कि योगिनी एकादशी पर बाबा श्याम की श्रृंगार सेवा मंदिर की ओर से कराई गई। उन्होंने कहा कि बाबा श्याम के दरबार में दूर-दराज से श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं और उनकी कृपा से अनेक भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण हुई हैं।शाम को आयोजित भजन संध्या का शुभारंभ मोहन दीवाना ने किया। इसके बाद भजन गायकों सोनल चंचल, मोहन दीवाना, मारुति शर्मा, शिवम शर्मा, अभिराज सिंह और आनंद ने एक से बढ़कर एक श्याम भजन प्रस्तुत किए। “श्याम तेरी बंसी पुकारे” जैसे भजनों पर श्रद्धालु भक्तिरस में सराबोर होकर झूम उठे। शिवम शर्मा ने गणेश एवं सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम को भक्तिमय बना दिया।संगीत संयोजन में ऑर्गन पर विशाल मौर्य, ढोलक पर सचिन और पैड पर अंकुर कश्यप ने शानदार प्रस्तुति दी, जबकि ध्वनि व्यवस्था की जिम्मेदारी विपिन कश्यप ने संभाली।कार्यक्रम में अनुपम टीबडेवाल, धर्मेंद्र सिंह तोमर, निशिष अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, मनोज गुप्ता, रामबहादुर प्रजापति, राजेश कुमार, सविता गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, गौरव अरोड़ा, पवन मौर्य, सत्यवती पाठक, दीक्षा पाठक, श्रद्धा, ममता, मीनू-राजेंद्र भसीन, अंकुर गुप्ता, काजल-जगमोहन प्रजापति, अंकुर कक्कड़, अंकुश अग्रवाल, अनूप मिश्रा, भगवानदास, अभिषेक शर्मा, पुनीत मिश्रा, डॉली सक्सेना, इंद्रेश, आदित्य, राजकुमार, अंकुर कश्यप, विपिन कश्यप, सचिन सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।