बरेली। जय परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता एवं प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह कश्यप एडवोकेट के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा के नवनियुक्त ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरनलाल लोधी का भव्य स्वागत किया। कर्मचारी नगर स्थित ब्रज क्षेत्र कैंप कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में संगठन के पदाधिकारियों ने पूरनलाल लोधी को फूलमाला एवं भगवा पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “जय श्रीराम” के जयघोष लगाए और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह में पूरनलाल लोधी के सुपुत्र मयंक लोधी का भी फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता एवं प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह कश्यप एडवोकेट ने पूरनलाल लोधी के नेतृत्व में संगठन और पार्टी के मजबूत होने की कामना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। इस अवसर पर जय परशुराम सेना के जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, महानगर अध्यक्ष आशीष सिंह, शिवम पंडित, ज्ञान मौर्य एडवोकेट, अमर सिंह एडवोकेट सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।