बदायूं के दो तेज गेंदबाजों ने स्पीड टैलेंट हंट में दिखाई रफ्तार, यूपी स्तर पर बनाया स्थान

WhatsApp Image 2026-07-11 at 4.58.56 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) द्वारा आयोजित स्पीड टैलेंट हंट में जनपद के दो युवा तेज गेंदबाजों ने अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी से शानदार प्रदर्शन करते हुए चयनित खिलाड़ियों में जगह बनाई है। दातागंज निवासी आकाश कश्यप ने 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंककर ट्रायल में तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि सकरी जंगल (उझानी) निवासी अरनव भारद्वाज ने 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर नौवां स्थान प्राप्त किया।बदायूं क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संतोष बाबू शर्मा ने बताया कि गत माह इस प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किए गए थे। इसमें 16 से 24 वर्ष आयु वर्ग के वही तेज गेंदबाज शामिल हुए, जिनकी गेंद की रफ्तार 130 किलोमीटर प्रति घंटा या उससे अधिक थी। उत्तर प्रदेश को सात चरणों में विभाजित किया गया था। पांचवें चरण के ट्रायल 5 और 6 जुलाई को आगरा स्थित सेंट जॉन्स कॉलेज मैदान में आयोजित हुए, जिसमें 14 जनपदों के लगभग 1300 खिलाड़ियों ने भाग लिया।उन्होंने बताया कि बदायूं के दो अन्य खिलाड़ियों में ओम हरि यादव ने 129 किलोमीटर प्रति घंटे तथा संतोष यादव ने 128 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार दर्ज कराई, लेकिन वे चयन सूची में स्थान नहीं बना सके।
आगरा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव राजेश सहगल ने बताया कि बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के मार्गदर्शन में भविष्य के तेज गेंदबाजों की तलाश के उद्देश्य से स्पीड टैलेंट हंट कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ट्रायल में आगरा के शिवा जादौन ने 140 किलोमीटर प्रति घंटे की सबसे तेज गेंद फेंकी। वहीं महिला वर्ग में आगरा की स्वाति चौधरी ने 98 किलोमीटर प्रति घंटे तथा मथुरा की राधिका चौधरी ने 92 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक सक्सेना ने कहा कि बदायूं में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। खेल योजनाओं के अंतर्गत पारदर्शी चयन प्रक्रिया में जनपद के दो तेज गेंदबाजों का चयन होना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में महिलाएं भी भाग ले सकती हैं।इस अवसर पर संरक्षक लेफ्टिनेंट आर.पी. शर्मा, अमरीश गोयल, रविंद्र मोहन सक्सेना, राहुल चौबे, रूपेंद्र लंबा, अखिलेश पांडे, फिरोज खान, अनिल गुप्ता सहित अनेक खेल प्रेमी मौजूद रहे। बरेली जोन के जनरल सचिव कर्नल सीताराम सक्सेना ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं सचिव संतोष बाबू शर्मा ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते हुए उनके बेहतर प्रदर्शन की सराहना की। खिलाड़ियों के चयन से जनपद के युवा क्रिकेटरों में उत्साह और खुशी का माहौल है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights