मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

इस्लामनगर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 10 चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

July 10, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे वाहन चोरों के विरुद्ध अभियान के तहत थाना इस्लामनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने रात्रि चेकिंग के दौरान तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे एवं निशानदेही पर चोरी की कुल 10 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।पुलिस के अनुसार, 9/10 जुलाई की रात थाना इस्लामनगर पुलिस समदनगर-अलीनगर चौराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान तीन युवक अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ की तो उनके जवाब संदिग्ध लगे। कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने मोटरसाइकिलों के चोरी की होने की बात स्वीकार कर ली।
आरोपियों की निशानदेही पर अल्लहैपुर से इस्लामनगर रोड स्थित एक खंडहर गौशाला से चोरी की सात अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं। इस प्रकार पुलिस ने कुल 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कर वाहन चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया। बरामद वाहनों के वास्तविक स्वामियों का पता लगाने के लिए पुलिस द्वारा गहन जांच की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फूल सिंह उर्फ मोनू पुत्र कैलाश निवासी ग्राम स्यौहरा थाना जुनावई जनपद संभल, मनवीर पुत्र चंद्रपाल निवासी ग्राम पानीवाला थाना रजपुरा जनपद संभल तथा आदित्य पुत्र श्रीपाल निवासी ग्राम मउकठेर थाना बहजोई जनपद संभल के रूप में हुई है।पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना इस्लामनगर में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी फूल सिंह उर्फ मोनू के विरुद्ध गौतमबुद्धनगर सहित अन्य जनपदों में भी वाहन चोरी के मुकदमे दर्ज हैं, जबकि मनवीर का भी आपराधिक इतिहास रहा है।इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह पंवार के नेतृत्व में थाना इस्लामनगर पुलिस टीम ने अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि वाहन चोरी में शामिल अन्य संभावित आरोपियों और इस नेटवर्क के संबंध में भी जांच जारी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights