मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

सहसवान से पांच बार विधायक एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय ओमकार सिंह यादव पंचतत्व में विलीन,जनसैलाब उमड़ा

July 10, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, सहसवान विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे तथा उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय ओमकार सिंह यादव का अंतिम संस्कार शुक्रवार को पूरे राजकीय सम्मान और जनभावनाओं के बीच सांकरा घाट पर संपन्न हुआ। उनके निधन से शोक की लहर के बीच अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। प्रदेशभर से पहुंचे हजारों समर्थकों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।पूर्व मंत्री के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव सिंघौला पुख्ता से अंतिम यात्रा के रूप में सांकरा घाट ले जाया गया। पूरे मार्ग में लोगों ने पुष्पवर्षा कर अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई दी। “ओमकार सिंह यादव अमर रहें” के नारों के बीच माहौल पूरी तरह गमगीन बना रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीण, समर्थक तथा समाजवादी कार्यकर्ता नम आंखों से अपने लोकप्रिय नेता को विदा करते दिखाई दिए।समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, मुख्य सचेतक एवं सांसद धर्मेंद्र यादव स्वयं सिंघौला पुख्ता पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इसके बाद वह अंतिम यात्रा में शामिल हुए तथा सांकरा घाट पर आयोजित अंत्येष्टि में भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय ओमकार सिंह यादव के चरण स्पर्श कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। धर्मेंद्र यादव भावुक दिखाई दिए और उन्होंने परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने का संबल दिया।
पूर्व मंत्री के पार्थिव शरीर को उनके पुत्र एवं सहसवान से समाजवादी पार्टी के विधायक ब्रजेश यादव ने मुखाग्नि दी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मुखाग्नि के समय घाट पर मौजूद हजारों लोगों की आंखें नम हो गईं। पूरे वातावरण में शोक और श्रद्धा का भाव दिखाई दे रहा था। परिवार के सदस्य, रिश्तेदार, समर्थक और क्षेत्रवासी अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई देते समय भावुक हो उठे।अंतिम संस्कार में बदायूं से सांसद आदित्य यादव भी मौजूद रहे। उनके अलावा बदायूं, संभल, कासगंज, बरेली, शाहजहांपुर, अलीगढ़, एटा तथा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से समाजवादी पार्टी सहित अन्य राजनीतिक दलों के नेता, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और हजारों कार्यकर्ता सांकरा घाट पहुंचे। सभी ने स्वर्गीय ओमकार सिंह यादव के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद किया।वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय ओमकार सिंह यादव ने अपना पूरा जीवन जनसेवा और समाजवादी विचारधारा को समर्पित किया। सहसवान विधानसभा क्षेत्र में उनका प्रभाव कई दशकों तक कायम रहा। उन्होंने क्षेत्र के विकास, किसानों, गरीबों और आम जनता के मुद्दों को सदैव मजबूती से उठाया। उनके निधन से समाजवादी पार्टी ने अपना एक अनुभवी, जुझारू और जनप्रिय नेता खो दिया है, जिसकी भरपाई लंबे समय तक संभव नहीं होगी।श्रद्धांजलि सभा में मौजूद नेताओं ने कहा कि स्वर्गीय ओमकार सिंह यादव की सादगी, संघर्षशील व्यक्तित्व, कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय व्यवहार और जनता के बीच उनकी मजबूत पकड़ उन्हें प्रदेश की राजनीति में विशिष्ट पहचान दिलाती थी। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। सांकरा घाट पर उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण था कि स्वर्गीय ओमकार सिंह यादव केवल एक नेता नहीं, बल्कि लाखों लोगों की भावनाओं से जुड़े जननायक थे, जिन्हें क्षेत्र की जनता लंबे समय तक श्रद्धापूर्वक याद करती रहेगी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights