खरगपुर गांव में बेखौफ चोरों ने दो घरों की अलमारियों से 10 लाख के जेवरात व नकदी चोरी कर फरार हो गए।

WhatsApp Image 2026-07-09 at 7.45.41 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में मंगलवार को खरगपुर गांव में बेखौफ चोरों ने एक ही रात में दो घरों को निशाना बनाकर घर के पीछे की दीवार तोड़कर अलमारी में रखे दस लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात व नगदी और कीमती सामान समेट कर चोर फरार हो गए। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव खरगपुर निवासी मनोज कुमार किसी काम के सिलसिले में दिल्ली गए हुए थे, और घर पर बुजुर्ग माता-पिता अकेले थे। देर रात अज्ञात चोरों ने मनोज के मकान की पिछली दीवार काटकर मकान के भीतर घुस गए और कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आठ लाख रुपये जेवरात एवं 10 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। मनोज के बड़े भाई श्रीपाल ने 112 नंबर पुलिस को फोन कर चोरी की घटना की जानकारी दी।इसके बाद चोरों ने खरगपुर गांव निवासी धनपाल के मकान को भी निशाना बनाया। यहां पर भी चोरों ने पीछे की दीवार काटकर घर में प्रवेश किया और अलमारी का ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपए के सोने चांदी के जेवरात समेट ले गए। दोनों घरों से चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।सूचना मिलते फतेहगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण एवं मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। दोनों पीड़ितों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। एक ही रात में दो घरों में हुई करीब 11 लाख रुपये की चोरी की वारदात से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।पीड़ित मनोज कुमार ने बताया कि वह 7 तारीख को दिल्ली गए थे उसी रात उनके घर में चोरी हुई सूचना मिलते ही 8 तारीख को वापस आकर थाने में तहरीर देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। और उन्होंने बताया कि चोर अलमारी से उनकी पत्नी आरती का एक गले की सोने की कंठी पेंडल 10 ग्राम, माथे का टीका 2.50 ग्राम, नाक की बेसर लौंग 2.50 ग्राम, सोने की अंगूठी 4 ग्राम, लेडीज अंगूठी 3 ग्राम, कमर का बिछुआ 200 ग्राम, पायल दो जोड़ी 150 ग्राम, कुंडल और झाले 10 ग्राम, 10 हजार रुपए नगद, एवं उनके बच्चे की तीन जोड़ी पायल 12 ग्राम, तीन जोड़ी खंडवा 15 ग्राम, एक सोने का ओम, और बताया कि उनके भाई की बेटी मीनाक्षी के जेवरात मंगलसूत्र 2.5 ग्राम, कुंडल और बाली 7.5 ग्राम, दो जोड़ी पायल 200 ग्राम की उनकी अलमारी में रखी थी। जिन्हें चोरी कर ले गए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights