मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

बदायूँ में पूर्व मंत्री ओमकार सिंह यादव का हृदय गति रुकने से निधन, सहसवान समेत जिलेभर में शोक की लहर

July 9, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। सहसवान विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्य मंत्री ओमकार सिंह यादव का गुरुवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही बदायूं सहित पूरे प्रदेश के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें पार्टी का समर्पित एवं जनप्रिय नेता बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
ओमकार सिंह यादव का जन्म 5 जनवरी 1951 को बदायूं जनपद के सिंगौला पुख्ता गांव में हुआ था। उन्होंने एम.ए. एवं एल.एल.बी. की शिक्षा प्राप्त की और राजनीति में आने से पहले कृषि तथा वकालत से जुड़े रहे। जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें जल्द ही क्षेत्र की राजनीति का बड़ा चेहरा बना दिया।उनका राजनीतिक सफर जनता दल से शुरू हुआ। वर्ष 1991 में वह पहली बार सहसवान से विधायक निर्वाचित हुए। इसके बाद 1997 के उपचुनाव, 2002, 2012 और 2017 में कुल पांच बार विधानसभा पहुंचे। वर्ष 2015 में अखिलेश यादव सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें राज्य मंत्री बनाया गया। सहसवान विधानसभा क्षेत्र से मंत्री बनने वाले वह पहले जनप्रतिनिधि थे, जिसे क्षेत्र की राजनीति में एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना जाता है।सहसवान विधानसभा में ओमकार सिंह यादव का मजबूत जनाधार रहा। उनके नेतृत्व में यह सीट समाजवादी पार्टी का मजबूत गढ़ बनी रही। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने सक्रिय चुनावी राजनीति से अपने पुत्र ब्रजेश यादव को आगे किया, जिन्होंने समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर इस राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाया।
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के करीबी नेताओं में गिने जाने वाले ओमकार सिंह यादव संगठन और क्षेत्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे। उनके आवास को कभी मुलायम सिंह यादव के चुनावी संचालन का प्रमुख केंद्र भी माना जाता था।
पूर्व मंत्री के निधन की सूचना मिलते ही समर्थकों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक संवेदनाएं व्यक्त करनी शुरू कर दीं। समाचार लिखे जाने तक अंतिम दर्शन एवं अंतिम संस्कार के कार्यक्रम की आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं हो सकी थी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights