गंगा एक्सप्रेस वे के डहरपुर इंटरचेंज पर छछऊ गांव में किसानों ने लगाई ग्राम चौपाल

WhatsApp Image 2026-07-09 at 6.26.24 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ । । भाजपा सरकार किसानों की जमीन छीन कर पूंजिपतियों को देना चाहती है। जमीनों को बचाने के लिए किसान 2027 में भाजपा को सत्ता से हटा देंउक्त बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने गुरुवार को छछऊ गांव में ग्राम चौपाल के दौरान किसानों को संबोधित करते हुए कहीं।प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण के विरुद्ध छछऊगांव में किसानों ने ग्राम चौपाल लगाकर ऐलान किया कि भूमि अधिग्रण नहीं रुका तो 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट नहीं देंगे।गंगा एक्सप्रेस वे के डहरपुर इंटरचेंज पर औद्योगिक गलियारे के लिए भूमि अधिग्रहण के विरोध में पांच गांवों के किसानों ने आंदोलन तेज करने के लिए गुरुवार को छछऊ गांव में ग्राम चौपाल लगाई।किसानों ने कहा कि वे किसी भी कीमत पर अपनी जमीनों का बैनामा नहीं करेंगे और यदि सरकार जबरिया भूमि अधिग्रहण करेगी तो उसका विरोध किया जायेगा।किसानों ने एक सुर में भूमि देने से इनकार किया। कहा कि किसी भी कीमत पर जमीन नहीं देंगे।जमीनें छीनने वाली भाजपा से 2027 में सत्ता छीन लेंगे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ग्राम चौपाल में मौजूद रहे । उन्होंने कहा कि वे अंतिम दम तक किसानों के साथ खड़े हैं। कहा कि किसानों द्वारा भूमि अधिग्रहण का विरोध जायज है।चार फ़सली कृषि भूमि का अधिग्रहण होने से किसान बर्बाद हो जायेंगे । किसान अपनी जमीनें नहीं देना चाहते हैं ।कहा कि भाजपा की योगी सरकार किसानों की सहमति के बिना गैर कानूनी तरीके से जबरिया किसानों की कृषि भूमि को हड़प कर पूंजीपतियों को देना चाहती है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि कांग्रेस किसानों की जमीनों का जबरन अधिग्रहण नहीं होने देगी। कांग्रेस किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है।भूमि अधिग्रहण रोकने को गठित भूमि बचाओ संघर्ष समिति ने आंदोलन तेज करने की रणनीति बनाई है।
ज्ञात हो कि गंगा एक्सप्रेस वे के डहरपुर इंटरचेंज के नजदीक औद्योगिक गलियारे के बहाने 3800 बीघा से अधिक जमीनें चिह्नित की गई हैं। यूपीडा द्वारा सर्वे करवा लिया गया है।और योगी सरकार किसानों से जबरिया अधिग्रहण करने की तैयारी कर रही है। जिसका किसानों द्वारा पुरजोर विरोध किया जा रहा है।
ग्राम चौपाल में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष श्रीश शर्मा ,आलोक शर्मा , डब्लू गुप्ता ,ओमप्रकाश,भोलानाथ , धर्मेंद्र कुमार , प्रदीप सिंह, संजय सिंह , तेजपाल, मुनेंद्र , रामसेवक व रामदुलार , रिटायर्ड कानूनगो सुरेंद्र सिंह समेत दर्जनों किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights