मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने किया कान्हा गौशाला का निरीक्षण,साफ सफाई पर जताई नाराजगी

July 9, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी चिटौली गांव में स्थित फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत की कान्हा गौशाला की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर बुधवार को प्रशासन हरकत में आया। मीरगंज नायब तहसीलदार अरविंद कुमार ने बुधवार दोपहर के चिटौली गांव में जाकर गौशाला का निरीक्षण किया और नाराजगी व्यक्त करते हुए (ईओ) अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र राठौर की फटकार लगाते हुए जल्द व्यवस्था दुरस्त करने का सख्त निर्देश दिया।जानकारी के अनुसार मीरगंज एसडीएम निधि शुक्ला के निर्देशन पर नोडल अधिकारी नायब तहसीलदार अरविंद कुमार ने बुधवार को फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत की चिटौली गांव में स्थित गौशाला का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार अरविंद कुमार को गौशाला परिसर में साफ सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। पशु आहार के स्टॉक में भी कमी पाई गई। मौके पर चार घायल गौवंश मिले, जिनके तत्काल उपचार के लिए पशु चिकित्सा विभाग को निर्देश दिए गए। मीरगंज नायब तहसीलदार ने नगर पंचायत के जिम्मेदारों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियमित सफाई, पर्याप्त चारा और पशु आहार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए।नायब तहसीलदार अरविंद कुमार ने बीमार गौवंश को लेकर डॉक्टर देश दीपक को शक्त निर्देश देकर जल्द व्यवस्था दुरस्त करने को कहा। मीरगंज नायब तहसीलदार अरविंद कुमार ने बताया कि गौशाला में गंदगी एवं पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था दुरुस्त नहीं पाई गई, और कई और कमियां भी प्रकाश में आई हैं। उन्होंने ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर की फटकार लगाकर गौशाला की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। और बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप गौवंशों की देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। भविष्य में यदि ऐसी स्थिति दोबारा मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौशाला के निरीक्षण के दौरान ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर, पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर. देश दीपक सिंह, लेखपाल आदित्य गंगवार, सभासद अबोध सिंह, सभासद धर्मेंद्र सिंह उर्फ मोनू, सभासद शराफत हुसैन, सभासद जाकिर हुसैन, सभासद तस्लीम उर्फ टिंकू सभासद मौलाना अहसन अंसारी सहित नगर पंचायत एवं संबंधित विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।मीरगंज एसडीएम निधि शुक्ला ने बताया कि बुधवार को फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत की कान्हा गौशाला की बदहाली, घायल गौवंश और गंदगी को लेकर प्रकाशित समाचार के बाद तत्काल संज्ञान लेकर तहसीलदार अरविंद कुमार, लेखपाल आदित्य गंगवार के द्वारा निरीक्षण कराया, गौशाला में व्यवस्था ठीक ना मिलने पर गौशाला की व्यवस्थाओं में सुधार की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights