मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय

बरेली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव को सहायक रजिस्ट्रार का नोटिस, दो सप्ताह में मांगा जवाब

July 9, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। एडवोकेट बार एसोसिएशन, जनपद बरेली की शिकायत पर सहायक रजिस्ट्रार, फर्म्स, सोसाइटीज एवं चिट्स, बरेली मंडल ने बरेली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार हरित और सचिव दीपक पांडे को नोटिस जारी किया है। नोटिस के साथ शिकायत पत्र की प्रति भी भेजी गई है तथा दोनों पदाधिकारियों से 10 बिंदुओं पर लगाए गए आरोपों का दो सप्ताह के भीतर जवाब मांगा गया है।
शिकायत में एडवोकेट बार एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि बरेली बार एसोसिएशन के नवीनीकरण की प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं और नियमों का उल्लंघन किया गया। आरोप है कि सोसाइटी पंजीकरण अधिनियम, 1960 तथा बार काउंसिल के उपविधियों का पालन नहीं किया गया और संविधान में आवश्यक संशोधन किए बिना दो वर्षीय कार्यकाल सहित अन्य प्रक्रियाएं अपनाई गईं।शिकायतकर्ताओं का यह भी आरोप है कि नवीनीकरण नियमों के विपरीत कराया गया तथा सदस्य संख्या से जुड़े तथ्यों में गड़बड़ी की गई। इसके अलावा बार काउंसिल में नियमों के विपरीत शपथ पत्र दाखिल करने, समय पर चुनाव घोषित न करने और वर्तमान पदाधिकारियों के अवैध रूप से पद पर बने रहने का भी आरोप लगाया गया है।
शिकायत पत्र में यह भी कहा गया है कि बार एसोसिएशन की मतदाता सूची में 500 से अधिक फर्जी मतदाता शामिल किए गए तथा चुनाव समिति में समर्थकों को शामिल कर चुनाव प्रभावित किया गया। शिकायतकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि बार एसोसिएशन के बैंक खाते पूर्व में विवादों के चलते फ्रीज हो चुके हैं और अधिवक्ताओं के हित में जमा धनराशि के दुरुपयोग की आशंका है।
एडवोकेट बार एसोसिएशन ने सहायक रजिस्ट्रार से मांग की है कि जांच पूरी होने तक बार एसोसिएशन के बैंक खातों से धनराशि निकासी पर रोक लगाई जाए, अध्यक्ष एवं सचिव के प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार सीमित किए जाएं, मान्यता प्राप्त चार्टर्ड अकाउंटेंट से ऑडिट कराया जाए तथा निष्पक्ष समिति गठित कर पूरे प्रकरण की जांच कराई जाए।
शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों और सहायक रजिस्ट्रार द्वारा जारी नोटिस पर आधारित है। आरोपों पर संबंधित पक्ष का जवाब आना शेष है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights