मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

पुरानी रंजिश में मारपीट, फायरिंग का आरोप; तीन घायल, पुलिस ने गोली चलने से किया इनकार

July 9, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना सीबीगंज क्षेत्र के गांव सराय तल्फी में गुरुवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक विवाद हो गया। घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने उपचार और मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
परिजनों के अनुसार, बुधवार को रवि यादव के चचेरे भाई अमन की शादी थी और गुरुवार सुबह बारात लौटने के बाद परिवार शादी के कार्यक्रम में व्यस्त था। इसी दौरान रवि यादव भैंसों को चराने के लिए जंगल जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही चिपू यादव, पिंटू यादव, अर्जुन यादव, अंकित यादव, भीम सिंह, अजब सिंह और सतीश ने उसे घेरकर हमला कर दिया।
रवि के शोर मचाने पर उसे बचाने पहुंचीं श्यामवती और प्रियांशी पर भी आरोपियों ने लाठी-डंडों और फावड़े से हमला कर दिया। इस हमले में रवि यादव, श्यामवती और प्रियांशी घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा, जहां उनका उपचार कराया गया।घायल रवि यादव का आरोप है कि चिपू यादव ने उसके पैर में गोली मार दी, जिससे उसे गंभीर चोट आई है। हालांकि, पुलिस ने इस दावे से इनकार किया है।एसपी सिटी मानुष पारिक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है। उनके अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मेडिकल रिपोर्ट सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights