मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

बरेली में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर प्राइवेट बस खाई में पलटी, 40 यात्री घायल, कई की हालत गंभीर

July 9, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । थाना सीबीगंज क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर परधोली गांव के पास बृहस्पतिवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से पीलीभीत जा रही एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट गहरी खाई में पलट गई। हादसे में लगभग 40 यात्री घायल हो गए, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।बरेली के थाना सीबीगंज क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर परधोली गांव के निकट बीती रात करीब 3 बजे एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर लगभग 15 फीट गहरी खाई में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही थाना सीबीगंज पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया।
हादसे में करीब 40 यात्री घायल हुए हैं। इनमें नगमा बी (35) पत्नी मोहम्मद परवेज, मोहम्मद परवेज (38) पुत्र मोहम्मद साबिर, उनकी मां सलमा तथा दो वर्षीय पुत्र मोहम्मद फैज भी घायल हो गए। सभी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
परिजनों के अनुसार मोहम्मद परवेज अपने दो वर्षीय बेटे फैज का इलाज कराने दिल्ली गए थे। इलाज के बाद पूरा परिवार प्राइवेट बस से वापस अपने गांव लौट रहा था। परिवार मूल रूप से पीलीभीत जिले के पूरनपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव का रहने वाला है।
जानकारी के अनुसार हादसे में घायल लगभग 17 लोगों को बरेली के मिनी बायपास स्थित निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य घायलों का उपचार जिला अस्पताल सहित विभिन्न अस्पतालों में जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस चालक का वाहन से नियंत्रण हटने के कारण यह दुर्घटना हुई, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेग

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights