बरेली। मानव सेवा क्लब ने एक पौधा मां के नाम कार्यक्रम गुरुवार को वसीम बरेलवी के फूटा दरवाजा स्थित निवास के गार्डन में किया। जिसमें क्लब के संरक्षक मशूहर शायर प्रो.वसीम बरेलवी ने एक पौधा मां के नाम लगाते हुए कहा कि पौधों की सेवा माँ की तरह करें । क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने बताया कि विभिन्न जन उपयोगी किस्म के 10 पौधे लगाए गए और 25 पौधौं का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सुरेन्द्र बीनू सिन्हा महासचिव मुकेश कुमार सक्सेना, सुरेश बाबू मिश्रा, इन्द्र देव त्रिवेदी,प्रकाश चन्द्र सक्सेना, गंगा राम पाल,तेजपुर आसाम के ऋतुराज कुमार,परमाणु ऊर्जा विभाग दिल्ली के राजभाषा अधिकारी धर्मवीर “धरम’, नवनीत श्रीवास्तव और दिल्ली विश्वविद्यालय के शोधार्थी सचिन कुमार मौजूद रहे।