मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ का भव्य अधिष्ठापन समारोह, रोहित जिंदल बने अध्यक्ष

July 9, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ का अधिष्ठापन समारोह बुधवार रात स्पर्श लॉन में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में रोटेरियन रोहित जिंदल ने वर्ष 2026-27 के अध्यक्ष तथा शिशिर पांडेय ने सचिव पद की शपथ लेकर नई कार्यकारिणी के साथ कार्यभार संभाला। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान से हुआ। निवर्तमान सचिव संजय गर्ग ने वर्ष 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए क्लब की सेवा गतिविधियों और उपलब्धियों का विवरण दिया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोहित जिंदल ने कहा कि क्लब का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि रोटरी पब्लिक स्कूल, फिजियोथेरेपी सेंटर और दिव्यांग सेवा केंद्र की सेवाएं निरंतर जारी रहेंगी। साथ ही क्लब ने रोटरी क्लब ऑफ पुणे डाउनटाउन के सहयोग से अमेरिका से अत्याधुनिक आर्टिफिशियल हैंड उपलब्ध कराने की महत्वाकांक्षी परियोजना शुरू की है। अगले दो-तीन महीनों में यह सुविधा बरेली मंडल के दिव्यांगजनों को निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने बरेली की सांस्कृतिक विरासत, नाथ नगरी की पहचान और देश के विकास पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है और नई टीम सेवा के नए आयाम स्थापित करेगी।वन राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने रोटरी की सेवा परंपरा की सराहना की, जबकि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने सेवा परियोजनाओं को और गति देने का आह्वान किया। पीडीजी डॉ. आई.एस. तोमर ने कहा कि रोटरी सेवा, समर्पण और मानवता का प्रतीक है। इस अवसर पर क्लब की डायरेक्टरी एवं पत्रिका का भी विमोचन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन घनश्याम खंडेलवाल ने किया। समारोह में डॉ. आई.एस. तोमर, रवि प्रकाश अग्रवाल, डॉ. रवि मेहरा, विभोर भारतीय, अनिल जैन, ध्रुव तिलक, संजय अग्रवाल, डॉ. एस.के. भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन, विभिन्न क्लबों के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights