उझानी। : भदवार गर्ल्स इंटर कालेज में ग्रैंड फिनाले डायमंड जुबली 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में प्रतिभाग करने वाली नगर की संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल विद्या मंदिर इंटर कालेज की छात्रा दीप्ति शर्मा और रिया को राजन मेंदीरत्ता ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त एडवोकेट महेश चंद्र सक्सेना ने हरी झंडी दिखाकर 103 स्काउट गाइड और यूनिट लीडर को जंबूरी के लिए रवाना किया था। भदवार गर्ल्स इंटर कालेज के अध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता ने कहा कि संघर्ष ही जीवन है। व्यक्ति को कभी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। आगे प्रगति के द्वार खुले हैं।पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी डिफेंस एक्सपो ग्राउंड वृंदावन योजना सेक्टर 15 आवास विकास परिषद लखनऊ में 23 से 29 नवंबर 2025 तक आयोजित हुई। इस जंबूरी में जिले के स्काउट गाइड के साथ 25 से अधिक देशों के स्काउट गाइड ने एडवेंचर, पीजेण्ड शो, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोग्राम, प्रदर्शनी, फ्रूट प्लाजा के अलावा मार्च पास्ट और विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता किया। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश के प्रादेशिक मुख्यायुक्त डा. प्रभात कुमार और भूतपूर्व कैबिनेट मंत्री (जल शक्ति) उत्तर प्रदेश सरकार एवं प्रादेशिक अध्यक्ष डा.महेंद्र सिंह ने की देखरेख में जंबूरी का आयोजन हुआ। भारत स्काउट और गाइड के उप मुख्य संरक्षक एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को संबोधित किया। जंबूरी का शुभारंभ भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश की मुख्य संरक्षक एवं उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और समापन भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया था। भदवार कालेज में आयोजित सम्मान समारोह में संतोष कुमार, मृत्युंजय शर्मा आदि मौजूद रहे।