बिल्सी को मिली नई पहचान, 10 जुलाई को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य करेंगे नवनिर्मित रोडवेज बस स्टैंड का लोकार्पण

WhatsApp Image 2026-07-08 at 7.07.09 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के लिए गौरव और खुशी का अवसर सामने आया है। क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य के सतत प्रयासों, मजबूत इच्छाशक्ति और विकास के प्रति प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप बिल्सी नगर को लंबे समय से प्रतीक्षित नवनिर्मित रोडवेज बस स्टैंड की सौगात मिलने जा रही है। क्षेत्र की जनता की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है, जिससे बिल्सी के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।नवनिर्मित रोडवेज बस स्टैंड का लोकार्पण 10 जुलाई को उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित होने वाला समारोह क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है।लोकार्पण कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के उद्देश्य से विधायक हरीश शाक्य ने उझानी ब्लॉक तथा मंडी समिति स्थित गेस्ट हाउस में संगठनात्मक बैठकों का आयोजन किया। बैठकों में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक भवन का उद्घाटन नहीं, बल्कि बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के विकास की नई शुरुआत है।विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि रोडवेज बस स्टैंड बनने से क्षेत्र के हजारों यात्रियों को सुरक्षित और सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही स्थानीय व्यापार, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि जनता की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करना उनका दायित्व था और यह उपलब्धि क्षेत्र की जनता को समर्पित है।राजनीतिक और सामाजिक जानकारों का मानना है कि बिल्सी में रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण क्षेत्र के विकास की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी तथा व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है।बैठकों में शिशुपाल शाक्य, मुनीश राघव, राजेश सिंह (झंडू भैया), उदयवीर सिंह, मोहित तोमर, सत्यवीर सिंह, उपदेश चौहान, गिरीश पाल सिसोदिया, मुनेंद्र शाक्य, अजय तोमर, ओमप्रकाश सागर, आदित्य माहेश्वरी, राहुल देव शाक्य, भुवनेश सिंह, अर्जुन सिंह, मोहित गुप्ता, सोनी सिंह, मुकेश सिंह, विवेक राठी, अमित मिश्रा, शेखर सक्सेना, धर्मवीर मौर्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights