मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

भोजीपुरा औद्योगिक क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर से तेल और कॉपर चोरी, उद्योगपतियों ने उठाई स्थायी पुलिस पिकेट की मांग

July 8, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। भोजीपुरा औद्योगिक क्षेत्र में चोरों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने औद्योगिक क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर लगे 400 केवीए विद्युत ट्रांसफॉर्मर को निशाना बनाते हुए उसमें से ट्रांसफॉर्मर का तेल और कॉपर निकाल लिया। वारदात के दौरान ट्रांसफॉर्मर को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया गया, जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका पैदा हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लाइनमैन को सूचित किया गया। इसके बाद बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर ब्रजेश कुमार मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कराई।
घटना के बाद उद्योगपतियों में भारी नाराजगी देखने को मिली। उनका कहना है कि पहले भोजीपुरा औद्योगिक क्षेत्र में नियमित पुलिस पिकेट और गश्त होने से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहती थी, लेकिन वर्तमान में सुरक्षा व्यवस्था कमजोर होने के कारण चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।\उद्योगपतियों ने बताया कि वर्ष 2023 में भी इसी औद्योगिक क्षेत्र की एक निजी कंपनी से करीब 250 केवीए का पूरा ट्रांसफॉर्मर चोरी हो चुका है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से उद्यमियों में भय और असुरक्षा का माहौल है।
घटना के विरोध में भोजीपुरा औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष अजय शुक्ला की अध्यक्षता में उद्योगपतियों की आपात बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से जिला एवं पुलिस प्रशासन से औद्योगिक क्षेत्र में स्थायी पुलिस पिकेट की पुनः स्थापना, नियमित पुलिस गश्त, चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। साथ ही उद्योगों, कर्मचारियों और सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा के लिए प्रभावी एवं जवाबदेह सुरक्षा व्यवस्था लागू करने पर जोर दिया गया।बैठक में अध्यक्ष अजय शुक्ला, मनोज पंजाबी, आशीष तायल, दुष्यंत सिंह, आर.एन. दीक्षित, जयशील जॉनी, सलिल शुक्ला, विकास गंगवार, राजकुमार शर्मा, शशांक सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के उद्योगपति एवं सदस्य मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights