फतेहगंज पश्चिमी- कस्वा निवासी मोहम्मद रफी पुत्र मोहम्मद जमीर मोहल्ला अंसारी वार्ड 14 ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कस्बे में मुख्य मार्ग पर पुलिस चौकी के नजदीक उनकी जनरल स्टोर की दुकान हैव्यापारी होने के नाते बरेली से ऑटो द्वारा सामान आता रहता हैसोमवार को ऑटो UP 25 HT 0591 से बरेली से सामान लेकर आया था ऑटो चालक ने उनकी दुकान पर सामान उतार कर कहा कि आपका माल आ गया आप मेरे नंबर पर पेमेंट डाल दोऑटो चालक की बात पर भरोसा करके सोमवार को सुम्मेरी लाल पुत्र नत्थू लाल निवासी तुरसा पट्टी थाना शाही बरेली +918533959156 के खाते फोन पे पर शाम करीब 6 बजकर 6 मिनट पर 7500 रुपए डाल दिएजब पीड़ित को यह पता लगा कि ऑटो चालक गलत तरीके से पैसे ले गया पेमेंट उसको नहीं देनी थी तब ऑटो चालक सुम्मेरी लाल को फोन किया तब उल्टा उसको ही फोन पर ही गंदी गंदी गाली देने लगा और पैसे बापिस देने को मना कर रहा हैपीड़ित ने इस खाते पर तत्काल रोक लगाने व दोषी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है