मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

धर्मांतरण के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, पादरियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग

July 8, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष बरेली मंडल अभिषेक सिंह , हिमांशु , राहुल गुप्ता के नेतृत्व में जिला अधिकारी कार्यालय में ज्ञापन दिया ।
अभिषेक सिंह का आरोप है कि ईसाई मिशनरियों द्वारा कथित रूप से लालच देकर धर्मांतरण कराने का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने संबंधित पादरियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि बरेली में मैथोडिस्ट चर्च ऑफ इंडिया से जुड़े कुछ पदाधिकारियों ने एक अलग ट्रस्ट बनाकर विदेशों से फंडिंग प्राप्त की है। आरोप लगाया गया कि इस ट्रस्ट के माध्यम से चर्च की जमीन, शादी, विदेश में नौकरी, मुफ्त इलाज और आवास जैसी सुविधाओं का लालच देकर लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता है।शिकायत में जगमोहन सिंह, राजीव मसीह, आनंद सैमसन, संजीव कुमार और बिशप सीजी दयानंद समेत अन्य लोगों के नाम लेते हुए आरोप लगाया गया है कि प्रार्थना सभाओं में लोगों को बुलाकर उन्हें धार्मिक साहित्य दिया जाता है और ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार किया जाता है। साथ ही बीमार और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने का प्रयास किया जाता है।शिकायतकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा यदि आरोप सही पाए जाएं तो संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाए।ज्ञापन के दौरान मिंटू सिंह , रोहित शर्मा , हिमांशु , कमल शर्मा, पवन , सूरज प्रधान , जितिन सिंह , सोमवीर , राहुल गुप्ता , ध्रुव देवल आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights