मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

पुलिस ने नष्ट किए ₹198.63 करोड़ के मादक पदार्थ, 907 मामलों में जब्त 5.9 टन से अधिक ड्रग्स का विनिष्टीकरण

July 8, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन दहन” के तहत बरेली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में जब्त 5914.690 किलोग्राम मादक पदार्थों का विधिवत विनिष्टीकरण कराया। इन मादक पदार्थों की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत ₹198.63 करोड़ आंकी गई है। यह अभियान पुलिस महानिदेशक के निर्देश तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक के पर्यवेक्षण में 1 मार्च से 7 जुलाई 2026 तक संचालित किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने पांच चरणों में यह कार्रवाई पूरी की। पुलिस के अनुसार जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज 907 एनडीपीएस मामलों में जब्त मादक पदार्थों का विधिक प्रक्रिया के तहत निस्तारण कराया गया।अभियान के पहले चरण में 648.444 किलोग्राम, दूसरे चरण में 1320.076 किलोग्राम, तीसरे चरण में 649.817 किलोग्राम, चौथे चरण में 2153.823 किलोग्राम तथा पांचवें और अंतिम चरण में 1097.530 किलोग्राम मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण किया गया। इनमें गांजा, चरस, हेरोइन, मॉर्फीन, कोकीन, अफीम, डोडा पोस्त सहित अन्य प्रतिबंधित मादक पदार्थ शामिल रहे।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति और “नशामुक्त भारत” अभियान के तहत की गई है। इसका उद्देश्य मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा समाज को नशामुक्त और सुरक्षित बनाना है।जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्र नोडल अधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक अपराध मनीष चंद्र सोनकर और संबंधित अधिकारी सदस्य रहे।
बरेली पुलिस ने जनपदवासियों से अपील की है कि यदि कहीं भी मादक पदार्थों की तस्करी या अवैध कारोबार की सूचना मिले तो तत्काल पुलिस को अवगत कराएं। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि नशे के कारोबार में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights