मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

जनप्रतिनिधियों व डीएम ने रैली व जागरुकता वाहन को दिखाई हरी झण्डी

July 8, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जनपद में शैक्षिक सत्र 2026-27 अन्तर्गत स्कूल चलो अभियान का द्वितीय चरण कार्यक्रम 01 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक चलाया जा रहा है। सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव व एमएलसी प्रतिनिधि शारदेंदू पाठक व जिलाधिकारी अवनीश राय ने बुधवार कलेक्ट्रेट से स्कूल चलो अभियान रैली व जागरुकता वाहन हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि अभियान का उद्देश्य जनपद के प्रत्येक बालक एवं बालिका को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना तथा यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा विद्यालय से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल व्यक्तिगत उन्नति का माध्यम नहीं, बल्कि सशक्त समाज एवं विकसित राष्ट्र की आधारशिला है। अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी जीवन में शिक्षा की महत्वता तथा व्यक्ति के सर्वागीर्ण विकास के लिए शिक्षा व स्वास्थ्य को जीवन का मुख्य आधार बताया।जिलााधिकारी ने स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत जनपदवासियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों व स्वयंसेवी संस्थाओं एवं समाज के सभी वर्गों से अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान करने का आह्वान किया। कहा कि अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाकर प्रत्येक बच्चे के उज्ज्वल भविष्य और शिक्षित, सशक्त एवं आत्मनिर्भर समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन स्कूल चलो अभियान को पूरी प्रतिबद्धता के साथ संचालित कर रहा है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों का समय से विद्यालय में नामांकन कराने तथा नियमित रूप से विद्यालय भेजने का आग्रह किया। अन्त में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights