मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड योजना के लोकार्पण का तहसील स्तरीय कार्यक्रम हुआ

July 8, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। आज संविलियन विद्यालय आरिफपुर नवादा में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड योजना का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक एवं संभल अध्यक्ष जितेंद्र सक्सेना अध्यक्ष द्वारा किया गया उन्होंने बताया की शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड योजना प्रत्येक शिक्षक, शिक्षा मित्र, अनुदेशक रसोईया माताओं के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है इस योजना के माध्यम से केवल शिक्षा की नहीं उनके परिवार भी लाभान्वित होंगे साथ ही आज डीबीटी योजना के माध्यम से परिषदीय विद्यालयों में अध्यनरत छात्रों के खाते में ₹1200 की धनराशि पूरे प्रदेश में प्रेषित की जा रही है जिससे बच्चों को दो जोड़ी ड्रेस, जूते, मोज़े, स्वेटर,स्कूल बैग , स्टेशनरी आदि दिलाई जाएगी।
सदर विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि सरकार समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के प्रति संवेदनशील है इसीलिए सरकार डीबीटी के माध्यम से छात्राओं के अभिभावकों के खाते में धनराशि प्रेषित कर रही है इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिक्षक चिकित्सा योजना से हमारे राष्ट्र निर्माताओं शिक्षक बंधुओं के साथ-साथ शैक्षिक संवर्ग के कर्मचारियों को इस योजना के तहत मुफ्त इलाज मिल सकेगा। खंड शिक्षा अधिकारी उझानी प्रशांत राठोर ने कहा कि मुख्यमंत्री चिकित्सा कैशलेस योजना और डी0बी0टी0 दोनों ही शासन की महत्वपूर्ण योजना हैं जिसका लाभ अंतिम व्यक्ति तक जाता है। खंड शिक्षा अधिकारी कादरचौक दिलीप कुमार कनौजिया ने बताया कि डी0बी0टी0 योजना के द्वारा बच्चों की उपस्थिति बढ़ती है और उनका शैक्षिक स्तर भी उच्चतम होता है। उप जिलाधिकारी सदर मोहित कुमार ने कहा कि शिक्षक कैशलेस कार्ड योजना के माध्यम से शिक्षकों एवं कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति जो समस्याएं पैदा होती हैं उसके खर्च से निजात मिलेगी और 5 लाख तक का नि:शुल्क इलाज घर के प्रत्येक सदस्य का हो सकेगा।डीबीटी योजना से ग्रामीण अंचल में पढ़ने वाले बच्चों को इसका लाभ मिलेगा और वह नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित होंगे टीचर फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश प्रचार मंत्री एवं जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया है शिक्षा जगत में दोनों योजनाओं के माध्यम से एक क्रांतिकारी परिवर्तन होंगे और शिक्षकों का प्रत्येक परिवार इससे लाभान्वित होगा और हमारे बच्चे भी डीबीटी योजना से लाभान्वित होंगे इससे उनकी उपस्थिति में निरंतर वृद्धि होगी कार्यक्रम के अंत में प्रतीक के रूप में मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा कार्ड लाभार्थियों को वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन रुद्राक्ष उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान महमूद आलम, डॉ0 पंकज कुमार, अरविंद दीक्षित, राजेश कुमार, सुरेंद्र कुमार सिंह, बृजेश यादव, अमित यादव, प्रीति राठौड़, सपना शर्मा, कुसुम, वीना राठौर, नमिता, गीता, कुंवर पाल सिंह, नदीम अंसारी, अरुण सक्सेना, जितेंद्र कुमार, हरनंदन सिंह,कुमा कुमार, श्वेता आर्य, आंचल आदि उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights