मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

हिंदुस्तान ओलंपियाड में एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने किया सम्मानित

July 8, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित हिंदुस्तान ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में शानदार अंक प्राप्त करने वाले विद्यालय के 21 मेधावी विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार (चेक) एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में जिज्ञासा वार्ष्णेय, वान्या खान, समृद्धि जैसवाल, अदिति चौहान, मोहम्मद अबुकर, नक्ष यादव, शैख हादिया, गौरी चौहान, सृजन, आयुष शर्मा, जारा, उदय कुमार, कनिष्का राठौर, अश्विन यादव, सार्थक मिश्रा, ओजस वंसल, समायरा अंसारी, भूमि गिरी, आन्या अदलखा, राधिका माहेश्वरी तथा अंशिका विश्वास शामिल रहे।मेधावी विद्यार्थियों को देश के केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा ने अपने कर-कमलों से चेक एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर देती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों की सफलता के लिए विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों के प्रयासों की भी सराहना की।विद्यालय के चेयरमैन विमल कृष्ण अग्रवाल, निदेशक नीलांशु अग्रवाल, प्रधानाचार्य रविंद्र भट्ट तथा उपप्रधानाचार्या मिनाक्षी शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। उन्होंने इस उपलब्धि को विद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन सुश्री मानसी शर्मा ने किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights